Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagpur

शारदीय नवरात्र 2026- कोराड़ी महालक्षमी मंदिर नागपुर पहले दिन सुबह 05बजे से 10बजे तक महालक्ष्मी जगदंबा के स्वयंभू दर्शन होंगे

05 Oct 2026, 05:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शारदीय नवरात्र 2026- कोराड़ी महालक्षमी मंदिर नागपुर पहले दिन सुबह 05बजे से 10बजे तक महालक्ष्मी जगदंबा के स्वयंभू दर्शन होंगे - नागपूर, महाराष्ट्र

इस.वर्ष 2026 में अश्विन मास शारदीय नवरात्र महोत्सव 11 अक्टूबर से शुरू होगा ,जो कि 20 अक्टूबर तक चलेगा, 20 अक्टूबर को विजयादशमी दशहरा के दिन देवी मां की प्रतिमा विसर्जन के साथ नवरात्र भी संपन्न हो जायेगा। देशभर में शारदीय नवरात्र की तैयारियां शुरू हो चुकी है।शारदीय नवरात्र महोत्सव को लेकर नागपुर शहर के कोराड़ी में स्थित श्री महालक्ष्मी देवी माता मंदिर संस्थान में भी जोरदार तैयारियां शुरू है।

11 अक्टूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र महोत्सव में इस वर्ष लगभग पच्चीस लाख से भी अधिक श्रद्धालु भक्तजनों के मंदिर मे दर्शन पूजन मे पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। ज्ञात हो कि नागपुर के कोराड़ी स्थित देवी मां जगदंबा महालक्ष्मी जी के दर्शन पूजन के लिए विदर्भ सहित महाराष्ट्र के अन्य विभिन्न स्थानों से और देश के अन्य राज्यों से भक्तजन बड़ी संख्या मे पहुंचतें है।

मंदिर में होने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए मंदिर संस्थान ने ,दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी तैयारी की जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार शारदीय नवरात्र महोत्सव के दौरान कोराड़ी मंदिर संस्थान की ओर.से इस बार करीब सात हजार के आसपास अखंड मनोकामना ज्योत प्रज्वलित की जायेंगी।

देवी माता के भक्तजन इन पवित्र अखंड जयोतियों के माध्यम से अपनी मनोकामनाएं माता के चरणों में अर्पित करेंगे। अखंड ज्योति प्रज्वलित करने के लिए कोराड़ी मंदिर संस्थान की ओर से विशेष रूप से व्यवस्था बनाई गई है।

पूरे नवरात्र महोत्सव के दौरान कोराड़ी मां जगदंबा महालक्ष्मी मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से भरा हुआ दिखाई पड़ेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार शारदीय नवरात्र के पहले दिन 11 अक्टूबर रविवार को सुबह 05बजे से लेकर सुबह 10बजे तक देवी महालक्ष्मी माता के स्वयंभू रूप में दर्शन का विशेष अवसर श्रद्धालु भक्तगणों को प्राप्त होगा।

भक्तजनों के भारी भीड़ को ध्यान रखते हुए मंदिर संस्थान ने मंदिर मे आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष योजना भी बनाई है-: शारदीय नवरात्र के दौरान भकजनों की भारी संख्या को ध्यान मे रखते हुए पुलिस प्रशासन के सहयोग से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था भी की जायेगी। मंदिर मे दर्शन के आने वालों भक्तजनों के लिए भक्तों की कतारों, मंदिर में प्रवेश और बाहर निकलने के लिए मार्गों, यातायात नियंत्रण व्यवस्था, और कानूनी व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

शारदीय नवरात्र को सुव्यवस्थित शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने की व्यवस्था बनाई जा रही हैं । कोराड़ी श्री महालक्ष्मी माता मंदिर मे वैसे तो सामान्य दिनों मे भी भक्तजन पहुंचते हैं, किंतु नवरात्र के विशेष अवसर पर भक्तजनों की संख्या यहां पर.और भी बढ़ जाती है।

इसी को देखते हुए मंदिर संस्थान ने भक्तगणों से यथासंभव दोपहर के समय में दर्शन के लिए पहुंचने की अपील की है। दोपहर के समय में मंदिर परिसर में भीड़ का दबाव कम रहने की उम्मीद और भक्तजनों को सुविधापूर्ण तरीके से देवी माता के दर्शन का शुभ अवसर मिल सकता है।

कोराड़ी श्री महालक्ष्मी देवी माता मंदिर संस्थान ने मंदिर पहुंचने वाले सभी श्रद्धालु भक्तगणों से यह.अपील की है कि मंदिर मे दर्शन के दौरान धैर्य, अनुशासन, बनाए रखते हुए मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें।.

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भारती जैन मिलन लेन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
Sawai Madhopur05 Oct

भारती जैन मिलन लेन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

सवाई माधोपुर भारतीय जैन मिलन की द्वितीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को रणथंबोर रोड स्थित एक रिसोर्ट…

पूरी खबर पढ़ें →
महाराष्ट्र में बस से यात्रा करने वाले यात्रीगण अब बिना बस डिपो गए आनलाईन यात्रा पास प्राप्त कर सकतें हैं
Nagpur05 Oct

महाराष्ट्र में बस से यात्रा करने वाले यात्रीगण अब बिना बस डिपो गए आनलाईन यात्रा पास प्राप्त कर सकतें हैं

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम/ एमएमआरडीए, ने अपने चार दिवसीय और सात दिवसीय…

पूरी खबर पढ़ें →
योगी अरविंद नगर आदर्श नवदुर्गा मंदिर के सचिव सम्माननीय विठ्ठलराव बचाने जी स्वर्गवास हो गया
Nagpur05 Oct

योगी अरविंद नगर आदर्श नवदुर्गा मंदिर के सचिव सम्माननीय विठ्ठलराव बचाने जी स्वर्गवास हो गया

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार योगी अरविंद नगर, यशोधरा नगर, नागपुर के आदर्श नवदुर्गा माता मंदिर के सचिव…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!