महाराष्ट्र में बस से यात्रा करने वाले यात्रीगण अब बिना बस डिपो गए आनलाईन यात्रा पास प्राप्त कर सकतें हैं
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम/ एमएमआरडीए, ने अपने चार दिवसीय और सात दिवसीय " आवड़े टेठे कोठेही प्रवास " पास के लिए आवेदन की प्रक्रिया को अब आनलाईन कर दिया है, इससे यह पास अब कंपनी के आधिकारिक बेवसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से आनलाईन भी उपलब्ध करवाए जा रहें हैं। महाराष्ट्र राज्य में अब बस से यात्रा करने के ईच्छुक यात्री अब बिना बस डिपो गए ही एमएसआरटीसी के असीमित पास आसानी के साथ प्राप्त कर सकतें हैं।
इस नई सुविधा के अंतर्गत बस यात्री आवश्यक प्रक्रिया को आनलाईन माध्यम से भी पूरी कर सकतें हैं, और बस से यात्रा करने के लिए यात्रा पास पीडीएफ फार्मेट में डाउनलोड भी कर सकतें हैं। बस से यात्रा के दौरान डिजिटल पास को अपने मोबाईल फोन पर भी दिखाया जा सकता है।
जिन्हें इस पास की भौतिक प्रति की जरूरत होगी ,वे इसका प्रिंट आउट भी ले सकतें हैं। बस पास की यह सुविधा अवकाश के समय और व्यस्त यात्रा के दौरान विशेष रूप से उपयोगी भी साबित हो सकती है।
जानकारी के अनुसार प्रत्येक आनलाईन पास पर एक क्युआर कोड रहेगा, जिसे कि बस कंडक्टर अपने इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग और इशयूइंग मशीन के माध्यम से स्कैन कर सकतें हैं, स्कैन करने पर पास में यात्री का नाम, पास की श्रेणी,वैधता, जैसी सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त होगी, इससे त्वरित इलेक्ट्रॉनिक सत्यापन भी संभव हो पायेगा। यात्रियों को बस से यात्रा के दौरान अपना एक वैध पहचान पत्र भी साथ में लेकर चलना होगा, इससे बस कंडक्टर यात्रा पास मे दर्ज जानकारी से यात्रा करने वाले यात्री की पहचान कर सकेंगें,और उन्हें इस आनलाईन पास के तहत यात्रा करने की अनुमति भी देंगे।
इस आनलाईन डिजिटल पस के शुरू किये जाने से अब बस डिपो पर लगने वाली लंबी लंबी कतारें भी कम होंगी, और बस यात्रा के लिए यात्रा से पहले ही पास को प्राप्त करना आसान हो जायेगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ में अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं के समाधान को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के आह्वान…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रवि रंजन (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा आकांक्षात्मक विकासखंड बघौली का…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अरविन्द सिंह (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा जनपद के आकांक्षात्मक विकास…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर/विशेष सचिव आबकारी विभाग अभिषेक आनन्द (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा पौली विकासखंड का भ्रमण किया गया। उन्होंने विकास…
पूरी खबर पढ़ें →
पितृपक्ष मेला 2026 *DT:-05. 10.2026* ________________ 01. आज आए श्रद्धालुओं/ पिंडदानियों/ तीर्थयात्रियों की कुल संख्या जिसमे प्रेतशिला, रामशिला,…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा रसड़ा के श्री नाथ बाबा चौराहे से छापे के दौरान पकड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।