गर्भवती महिला और मासूम का शव कुएं में मिला। ललितपुर में सुबह 11:00 बजे से थे लापता हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गर्भवती महिला और मासूम का शव कुएं में मिला।
ललितपुर में सुबह 11:00 बजे से थे लापता हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस।
कुएं में गर्भवती महिला और चार साल के बच्चे के शव मिलने से मचा हड़कंप
जाखलौन के हरदौलपुरा में दर्दनाक घटना, पुलिस ने शुरू की जांच।
ललितपुर। जाखलौन कस्बे के मोहल्ला हरदौलपुरा में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कुएं में गर्भवती महिला और उसके चार वर्षीय बेटे का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हरदौलपुरा निवासी पूजा (26), पत्नी पुरुषोत्तम, सोमवार सुबह करीब 11 बजे अपने चार वर्षीय बेटे नक्शा उर्फ डुग्गू के साथ घर से निकली थी। इसके बाद मां-बेटे का कोई पता नहीं चला। परिजन दोनों की तलाश में जुटे हुए थे। इसी दौरान दोपहर करीब 2:30 बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं में दोनों के शव पड़े होने की जानकारी मिली।
परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस द्वारा पंचनामा की कार्रवाई के साथ मामले की जांच शुरू कर दी गई है। क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार ने बताया कि कुएं में गर्भवती महिला और उसके बेटे के शव मिले हैं। दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर महिला द्वारा बेटे के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या किए जाने अथवा किसी हादसे की आशंका जताई जा रही है। हालांकि घटना की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पति स्कूल में शिक्षक, घटना के समय घर पर नहीं था।
बताया गया है की पूजा का मायका ग्राम धौर्रा में है उसके पति पुरुषोत्तम एक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षक है और घटना के समय स्कूल गए थे पुरुषोत्तम के पिता भी काम पर गए थे जबकि उनकी मां घर पर ही थी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

Breaking news.... ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਰਿਪੋਰਟਰ....... ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ....... ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਨੇ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ’ਤੇ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਆਪਣੇ…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त, आज SSP अयोध्या ने किया शहर में पैदल गश्त* *अयोध्या।* त्योहारों के मद्देनजर…
पूरी खबर पढ़ें →
Breaking News Just Now- ਨਰਸਰੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹਦੀ ਸਾਢੇ ਤਿੰਨ ਸਾਲ ਦੀ ਮਸੂਮ ਬੱਚੀ ਨਾਲ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਘਨੌਣੀ ਹਰਕਤ।…
पूरी खबर पढ़ें →
पंजाबी धर्मशाला कांधला की रामलीला में हनुमान जी के अभिनय की शहर में हो रही चर्चा, तनुज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपंजाबी धर्मशाला कांधला की रामलीला में हनुमान जी के अभिनय की शहर में हो रही चर्चा, तनुज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या।* त्योहारों के मद्देनजर जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अयोध्या…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।