मांडव कराटे लीग: धार ने मारी बाजी, इंदौर की स्टार एकेडमी तीसरे स्थान पर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


🔴 तेजकुमार जारवाल
जिला रिपोर्टर | इंदौर
वंदे भारत LIVE TV NEWS
सादलपुर के लोटस इंटरनेशनल को दूसरा और स्टार कराटे एकेडमी इंदौर को मिला तीसरा स्थान
इंदौर / धार: हाल ही में संपन्न हुई मांडव कराटे लीग (सीजन 3) में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिस्पर्धा के कड़े मुकाबलों के बीच 'अपना फिटनेस सेंटर, धार' ने शानदार खेल दिखाते हुए ओवरऑल चैम्पियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, 'लोटस इंटरनेशनल स्कूल, सादलपुर' ने द्वितीय और 'स्टार कराटे एकेडमी, इंदौर' ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विशेष टीम और व्यक्तिगत सम्मान
प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट खेल भावना और अनुशासन प्रदर्शन के लिए विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए:
बेस्ट डिसिप्लिन टीम: एल एन एकेडमी, खेरोद
बेस्ट परफॉर्मेंस टीम (व्यक्तिगत सम्मान): प्रिया अकोले, इंदौर
इन पुरस्कारों के माध्यम से प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और अनुशासन को विशेष पहचान दी गई।
रेफरी पैनल और सहयोगियों की रही सराहनीय भूमिका
प्रतियोगिता को सुचारू एवं निष्पक्ष रूप से संचालित करने में विभिन्न जिलों से आए रेफरी पैनल की अहम भूमिका रही। senior कोच एवं नेशनल रेफरी महेश कुमार वर्मा ने पूरी प्रतियोगिता के संचालन की जिम्मेदारी संभाली और वे निर्णायक मंडल के चीफ रेफरी रहे।
आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सहयोगी:
प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रिया अकोले, सपना चौधरी, हर्षित रैलवानिया, शानू शर्मा, तृप्ति खिमुर, कुलदीप सिंह राजपूत, चिराग यादव, हर्ष बाथम, अनुश्री तथा अंजलि सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।
खिलाड़ियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता, रेफरी पैनल के कुशल संचालन और सभी सहयोगियों के संयुक्त प्रयासों के साथ मांडव कराटे लीग सीजन 3 का सफल समापन हुआ।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ब्रह्माकुमारी महाविद्यालय में नवरात्र महोत्सव की मनमोहक झांकी ने मोहा मन पत्रकारों ने आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों के…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रह्माकुमारी महाविद्यालय में नवरात्र महोत्सव की मनमोहक झांकी ने मोहा मन पत्रकारों ने आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों के…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। आस्था, इतिहास और परंपराओं का संगम… एक ऐसा शक्तिधाम, जहां मां कालिका के रात्रि में स्वयं श्रृंगार…
पूरी खबर पढ़ें →
नलखेड़ा। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते नलखेड़ा में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने लगी। ऐसे…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व को लेकर आगर-मालवा में तैयारियां तेज हो गई…
पूरी खबर पढ़ें →
धार/ पीथमपुर। धार जिले के कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. हेमंत हिरोले ने पीथमपुर में असामाजिक तत्वों…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।