Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

सरपंच के बेटा ध्वज भड़ाना ने अंडर 14 में हरियाणा को दिलाई जीत।

06 Oct 2026, 11:08 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सरपंच के बेटा ध्वज भड़ाना ने अंडर 14 में हरियाणा को दिलाई जीत। - नूँह, हरियाणा

सराय सरपंच के बेटे ध्वज भड़ाना ने अंडर-14 में हरियाणा को दिलाई जीत।
जबलपुर इंटर कॉलेज हरिद्वार में हुई थी राष्ट्रीय प्रतियोगिता, गांव में किया गया स्वागत

तावडू। उपमंडल की ग्राम पंचायत सराय के सरपंच प्रतिनिधि व वरिष्ठ समाजसेवी देवेंद्र भड़ाना के बेटे ध्वज भड़ाना ने अंडर-14 हरियाणा कबड्डी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी इस उपलब्धि पर गांव में उनका स्वागत किया गया और बधाई दी जा रही है।

परिजनों ने बताया कि हरिद्वार के जबलपुर इंटर कॉलेज में यूथ स्पोर्ट्स एंड फिजिकल फिटनेस फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 5वें नेशनल फेडरेशन कप का आयोजन किया गया था। इसमें सराय गांव निवासी ध्वज भड़ाना हरियाणा की अंडर-14 टीम का हिस्सा बने थे। टीम ने पहले मैच में उत्तर प्रदेश को और दूसरे मैच में उत्तराखंड को हराकर जीत हासिल की। ध्वज भड़ाना ने टीम में राइट रेडर और लेफ्ट कॉर्नर की भूमिका निभाते हुए शानदार प्रदर्शन किया और हरियाणा को अंडर-14 कबड्डी में जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र ने बताया कि उनका बेटा दसवीं कक्षा का छात्र है और स्कूल कबड्डी टीम के माध्यम से ही हरियाणा की ओर से प्रतियोगिता में शामिल हुआ था। बेटे के इस प्रदर्शन पर परिवार गौरवान्वित है और ग्रामीणों द्वारा गांव पहुंचने पर उसका स्वागत किया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शिक्षकों का काम सिर्फ पढ़ाना; नायब सरकार ने गैर-शैक्षणिक ड्यूटी खत्म करने की दिशा में बढ़ाया कदम…विभागों से मांगा कर्मचारियों का डाटा
Kurukshetra06 Oct

शिक्षकों का काम सिर्फ पढ़ाना; नायब सरकार ने गैर-शैक्षणिक ड्यूटी खत्म करने की दिशा में बढ़ाया कदम…विभागों से मांगा कर्मचारियों का डाटा

नायब सरकार शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से राहत देने की कार्ययोजना तैयार कर रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ)…

पूरी खबर पढ़ें →
— थांग-ता मार्शल आर्ट स्पर्धा में सेंट पॉल स्कूल की शानदार कामयाबी, आयुष और श्रीयांश का विभागीय स्तर के लिए चयन*
Chandrapur06 Oct

— थांग-ता मार्शल आर्ट स्पर्धा में सेंट पॉल स्कूल की शानदार कामयाबी, आयुष और श्रीयांश का विभागीय स्तर के लिए चयन*

*चंद्रपुर, 1 अक्टूबर 2026 :* क्रीड़ा व युवक सेवा संचालनालय, महाराष्ट्र राज्य, पुणे के अंतर्गत आयोजित *आंतरशालेय जिला…

पूरी खबर पढ़ें →
IND vs WI: इंदौर टी20 से पहले वेस्टइंडीज टीम ने बदला डाइट प्लान, एक्स्ट्रा नारियल पानी की मांग
Indore06 Oct

IND vs WI: इंदौर टी20 से पहले वेस्टइंडीज टीम ने बदला डाइट प्लान, एक्स्ट्रा नारियल पानी की मांग

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS विशेष संवाददाता, इंदौर: भारत और वेस्टइंडीज…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!