Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

नारकोटिक्स टीआई बताकर 5 करोड़ की ठगी: महिला जालसाज सपना ठाकुर गिरफ्तार; ब्रोकर से मकान-जेवर हड़पे

06 Oct 2026, 11:08 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नारकोटिक्स टीआई बताकर 5 करोड़ की ठगी: महिला जालसाज सपना ठाकुर गिरफ्तार; ब्रोकर से मकान-जेवर हड़पे - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * रतलाम में खाकी के रौब और फर्जी रसूख का एक ऐसा सनसनीखेज खेल सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे से लेकर आम जनता तक को सन्न कर दिया है। खुद को नारकोटिक्स विंग की तेजतर्रार टीआई (थाना प्रभारी) बताने वाली सपना ठाकुर नाम की शातिर महिला ने एक प्रॉपर्टी ब्रोकर और उसके परिवार को अपने जाल में फंसाकर लगभग 5 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया।

इतना ही नहीं, मुंबई केस सेटलमेंट के नाम पर लाखों रुपये ऐंठने और ब्लैकमेलिंग से जुड़े तीन विस्फोटक ऑडियो भी सामने आए हैं। पुलिस ने एक्शन लेते हुए फर्जी महिला टीआई को दबोच लिया है।

जांच में सामने आया कि आरोपी सपना ठाकुर ने खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर रूपेश चरपोट को सरकारी प्रभाव और केस रफा-दफा करने का डर दिखाया। धीरे-धीरे झांसे में लेकर उसने ब्रोकर से 4.75 करोड़ रुपये कैश, कीमती जेवरात और उसका मकान तक अपने नाम कराकर हड़प लिया।

सपना का जाल सिर्फ ब्रोकर तक सीमित नहीं रहा। उसने रूपेश के जीजा कमल मल्हार को मुंबई के एक कथित केस में राहत दिलाने और 'सेटलमेंट' कराने के नाम पर 15 लाख 45 हजार रुपये की अतिरिक्त वसूली कर ली।

​इस महाठगी के पर्दाफाश में तीन ऑडियो रिकॉर्डिंग बेहद अहम साबित हुई हैं। इन ऑडियो में फर्जी टीआई सपना मुंबई के इमरान नाम के शख्स से बातचीत करते हुए केस दर्ज कराने, दबाव बनाने और पैसों की रिकवरी का सौदा करती साफ सुनाई दे रही है।

शिकायत और पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस ने दबिश देकर सपना ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस फर्जी टीआई के गिरोह में और कौन-कौन से रसूखदार या असली पुलिसकर्मी शामिल थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिंधिया घराने के बाद भोपाल नवाब संपत्ति पर सुनवाई सैफ अली खान से जुड़ा है मामला
Sagar06 Oct

सिंधिया घराने के बाद भोपाल नवाब संपत्ति पर सुनवाई सैफ अली खान से जुड़ा है मामला

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * भोपाल के खानूगांव स्थित ऐतिहासिक रियाज मंजिल और…

पूरी खबर पढ़ें →
यातायात प्रभारी ने चलाया सघन चेकिंग अभियान हेलमेट, वाहन के दस्तावेज और यातायात नियमों की हुई जांच
Umaria06 Oct

यातायात प्रभारी ने चलाया सघन चेकिंग अभियान हेलमेट, वाहन के दस्तावेज और यातायात नियमों की हुई जांच

उमरिया नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी कि रिपोर्ट उमरिया। जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने…

पूरी खबर पढ़ें →
कोलारी थाना क्षेत्र के निधेला क्ला गांव में रात 10 बजे की घटना गोली लगने से प्रियंका पत्नी सोनू घायल
Dholpur06 Oct

कोलारी थाना क्षेत्र के निधेला क्ला गांव में रात 10 बजे की घटना गोली लगने से प्रियंका पत्नी सोनू घायल

बड़ी खबर | धौलपुर दुकान पर बैठी महिला को युवक ने मारी गोली, गंभीर हालत में जिला अस्पताल…

पूरी खबर पढ़ें →
सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों , सिविल अस्पताल, जिला चिकित्सालय, बीएमसी में उपलब्ध है एंटी वेनम
Sagar06 Oct

सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों , सिविल अस्पताल, जिला चिकित्सालय, बीएमसी में उपलब्ध है एंटी वेनम

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* मानसून के विदा होने के बाद और फसल कटाई…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!