Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Durg

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ का गरिमामय आयोजन संपन्न : युवाओं ने किया 60 बुजुर्गों का सम्मान और चरण छूकर लिया आशीर्वाद

06 Oct 2026, 11:08 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वरिष्ठजन कल्याण महासंघ का गरिमामय आयोजन संपन्न : युवाओं ने किया 60 बुजुर्गों का सम्मान और चरण छूकर लिया आशीर्वाद - दुर्ग, छत्तीसगढ़

भिलाई। वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के तत्वावधान में श्री झूलेलाल धाम कालीबाड़ी वैशाली नगर में आयोजित गरिमामय सम्मान समारोह में 80 वर्ष से अधिक उम्र के 60 वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया गया।

युवाओं के द्वारा सम्मान पाकर वरिष्ठजन भावुक हो उठे और आंखें भर आईं। समारोह के मुख्य अतिथि हिंदी एवं संस्कृत के विद्वान आचार्य डॉ महेशचंद्र शर्मा थे।

अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार एवं रंगकर्मी डॉ डीपी देशमुख, एनएल मौर्य, डॉ के एल विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, श्रीराम सिंधी महापंचायत के अध्यक्ष दिलीप पवानी उपस्थित थे।

इस अवसर पर "सकारात्मक वृद्धावस्था : जीवन का स्वर्णिम अध्याय" विषय पर सार्थक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। मुख्य अतिथि डॉ महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि बुजुर्गों के मार्गदर्शन में युवा संस्कारवान बनकर समाज और देश का नेतृत्व करें।

बुजुर्गों का सही मार्गदर्शन युवाओं को जीवन के सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने में सहायक हो सकता है। बुजुर्गों एवं युवाओं में आपस में सम्मान व सामंजस्य होना जरूरी है।

अध्यक्ष घनश्याम देवांगन ने कहा कि जीवन का स्वर्णिम अध्याय है सकारात्मक वृद्धावस्था। बुजुर्ग परिवार और समाज की रीढ़ होते हैं।

उन्होंने बताया कि बच्चों एवं युवाओं में अच्छे संस्कार देने हेतु बुजुर्गों के मार्गदर्शन एवं अनुभव का लाभ उठाया जा रहा है। इससे पीढ़ियों के बीच की दूरी कम हो रही है और पारिवारिक संबंध मजबूत हो रहे हैं।

उन्होंने वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु स्वास्थ्य, सुरक्षा, सम्मान एवं मनोरंजन हेतु किए जा रहे विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। समारोह में 92 वर्षीया बिसनादेवी पवानी सहित 80 वर्ष से अधिक उम्र की वरिष्ठ महिलाएं पार्वती देवी, आशादेवी भागचंदानी, तुलसीदेवी टहलानी, सावित्रीदेवी, वरिष्ठजन शिवनदास रमानी, धर्मदास, ओमप्रकाश खेमानी, दिलीप कुकरेजा, जयराम मेघानी, रमेश, घेलाराम, अशोक गंगवानी, चंदू आहूजा, सत्यवान मोहनानी, सुरेश जग्यासी, संजय लालवानी, धानेश्वर निर्मल, संतोष शुक्ला, छाया विश्वकर्मा, शैलजा वार्ष्णेय, धीरज टहलानी, गोपी पार्याणी, प्रभुदयाल, मोतीलाल खुखचंदानी, गोकुलदास धर्मानी आदि का अंगवस्त्र, श्रीफल एवं पुष्प भेंटकर सम्मान किया गया।

युवाओं ने बुजुर्गो का सम्मान कर चरण छूकर आशीर्वाद लिया। युवाओं की टीम में पुनीत वासवानी, उत्सव वर्ल्याणी, मोहित बिहान, खुश निचलानी, विनीत वासवानी, गोपी राजपालानी, धीरज टहलानी आदि ने सम्मान करने एवं व्यवस्था बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन युवा पुनीत वासवानी ने किया। प्रसिद्ध गायक जोसफ एवं संतोष शुक्ला ने लोकप्रिय सुमधुर गीत संगीत प्रस्तुत कर समां बांधा।

कार्यक्रम के आरंभ में श्रीराम सिंधी पंचायत के अध्यक्ष दिलीप पवानी की अगुवाई में पदाधिकारियों ने मंचासीन अतिथियों एवं वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के पदाधिकारियों का शाल, श्रीफल से सम्मान किया। आयोजन को सफल बनाने में श्रीराम सिंधी पंचायत वैशाली नगर एवं श्रीझूलेलाल मंदिर समिति का योगदान सराहनीय रहा।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों सहित महिलाओं एवं युवाओं की अच्छी सहभागिता रही। • भारतीय पायलट कैप्टन स्मिथ के लिए बजी तालियां
अभी हाल ही में घटित प्लेन हाईजैक की घटना को रोकने एवं सैकड़ों यात्रियों की जान बचाने में सफल घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मिथ द्वारा अप्रतिम बहादुरी की मिसाल प्रस्तुत करने एवं विश्व में देश का गौरव बढ़ाने के लिए पूरे सदन ने हर्ष और गर्व व्यक्त करते हुए तालियां बजाकर सम्मान दिया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम देवांगन ने अपने उद्बोधन में इस घटना का उल्लेख किया था। श्रीराम सिंधी पंचायत के अध्यक्ष दिलीप पलानी एवं अन्य पदाधिकारियों ने महासंघ के द्वारा बुजुर्गों का सम्मान युवाओं से कराने की सराहना की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ayodhya19 Oct

अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त, आज SSP अयोध्या ने किया शहर में पैदल गश्त*

*अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त, आज SSP अयोध्या ने किया शहर में पैदल गश्त* *अयोध्या।* त्योहारों के मद्देनजर…

पूरी खबर पढ़ें →
हनुमान जी ने पंचवटी में मचाया उत्पात, लंका दहन की लीला ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
Shamli19 Oct

हनुमान जी ने पंचवटी में मचाया उत्पात, लंका दहन की लीला ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

पंजाबी धर्मशाला कांधला की रामलीला में हनुमान जी के अभिनय की शहर में हो रही चर्चा, तनुज कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Shamli19 Oct

हनुमान जी ने पंचवटी में मचाया उत्पात, लंका दहन की लीला ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

पंजाबी धर्मशाला कांधला की रामलीला में हनुमान जी के अभिनय की शहर में हो रही चर्चा, तनुज कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ayodhya19 Oct

*अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त, आज SSP अयोध्या ने किया शहर में पैदल गश्त*

*अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या।* त्योहारों के मद्देनजर जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अयोध्या…

पूरी खबर पढ़ें →
राजकीय स्कूल में घुसे रेड स्नेक और मॉनिटर लिजर्ड, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Nagaur19 Oct

राजकीय स्कूल में घुसे रेड स्नेक और मॉनिटर लिजर्ड, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

।ग्राम सेवक हंसराज की सूचना पर मौके पर पहुंचे मोनू, दोनों जीवों को सुरक्षित बाहर निकाला पादू खुर्द।…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!