Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jodhpur

*पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन*

06 Oct 2026, 04:37 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

जोधपुर। धनतेरस पर्व के संबंध में धार्मिक आस्था एवं जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार तीनों चरणों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान से पूर्व पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान की तिथियां एक दिन पूर्व निर्धारित की गई हैं। शेष घोषित चुनाव कार्यक्रम यथावत रहेगा।
अब प्रथम चरण की पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान 22 अक्टूबर के बजाय 21 अक्टूबर को, द्वितीय चरण की पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान 28 अक्टूबर के बजाय 27 अक्टूबर को तथा तृतीय चरण की पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान 3 नवंबर के बजाय 2 नवंबर को होगा। तृतीय चरण में जिला परिषद/ पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान 3 नवंबर और पंच/ सरपंच के लिए मतदान 5 नवम्बर को होगा। केवल वार्ड पंचों के द्वारा उप सरपंच का अप्रत्यक्ष चुनाव 6 नवम्बर को पूर्वाह्न में होगा। शेष घोषित कार्यक्रम यथावत रहेगा।

*प्रथम, द्वितीय व तृतीय चरण का संशोधित कार्यक्रम निम्नानुसार है।*

*प्रथम चरण*

* 21-10-2026: जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान / पहुँच
* 22-10-2026: जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान
* 23-10-2026: पंच / सरपंच के लिए नामांकन
* 24-10-2026: पंच / सरपंच के लिए मतदान
* 25-10-2026: उप सरपंच का चुनाव

*द्वितीय चरण*

* 27-10-2026: जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान / पहुँच
* 28-10-2026: जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान
* 29-10-2026: पंच / सरपंच के लिए नामांकन
* 30-10-2026: पंच / सरपंच के लिए मतदान
* 31-10-2026: उप सरपंच का चुनाव

*तृतीय चरण*

* 02-11-2026: जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान / पहुँच
* 03-11-2026: जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान
* 04-11-2026: पंच / सरपंच के लिए नामांकन
* 05-11-2026: पंच / सरपंच के लिए मतदान
* 06-11-2026: उप सरपंच का चुनाव

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि धनतेरस पर्व के दृष्टिगत पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान की तिथियों में किए गए उक्त संशोधन के अतिरिक्त पंचायतीराज आम चुनाव-2026 का शेष घोषित कार्यक्रम यथावत रहेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jodhpur06 Oct

वेटलिफ्टिंग खेल में जीती तीन चैम्पियनशिप स्वर्ण पदक, कांस्य पदक जीत जोधपुर का नाम किया रोशन

जोधपुर के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुलिस लाइन के तेजस्विनी गहलोत, कोमल बिश्नोई, कीर्ति वैष्णव, दिव्यांशी सांखला, सोहम…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali06 Oct

जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से

जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से पाली, 5 अक्टूबर। राज्य…

error: Content is protected !!