Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagpur

रेल प्रशासन ने एलटीटी-हाटिया के मध्य पूजा स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का निर्णय लिया है

06 Oct 2026, 05:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

कुछ ही दिनों में शारदीय नवरात्र महोत्सव प्रारंभ होने वाला है, उसके बाद दशहरा, दशहरा के बाद दिपावली। त्योहारों के समय पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ और बढ़ जाती है।.ऐसे में ट्रेनों में होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने एलटीटी और हाटिया रेलवे-स्टेशन के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का फैसला किया है।.प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार यह पूजा स्पेशल ट्रेन दोनो तरफ से तीन- तीन फेरे लगाएगी।

ट्रेन क्रमांक 08609हाटिया-एलटीटी पूजा स्पेशल हाटिया रेलवे-स्टेशन से प्रत्येक सोमवार 12,19,और26 अक्टूबर को चलेगी, यह ट्रेन हाटिया रेलवे-स्टेशन से शाम के समय 04:20 बजे छूटेगी,और अगले दिन रात में 01:15 बजे बिलासपुर(छग.) ,रेलवे-स्टेशन पहुंचेगी और 01:25 बजे प्रस्थान करेगी, रायपुर रेलवे-स्टेशन में यह ट्रेन रात में 02:55बजे पहुंचेगी और 03:00बजे प्रस्थान करेगी। दुर्ग स्टेशन में यह.ट्रेन रात में 03:55 बजे पहुंचेगी और 04 बजे प्रस्थान करेगी, गोंदिया स्टेशन में यह.ट्रेन सुबह 05:48 बजे पहुंचेगी और 05:50 बजे प्रस्थान करेगी।

रात मे 10:10 बजे एलटीटी पहुंचेगी। ट्रेन क्रमांक 08610एलटीटी- हाटीया पूजा स्पेशल 13, अक्टूबर, 20 अक्टूबर, और 27 अक्टूबर को चलेगी।यह ट्रेन एलटीटी रेलवे-स्टेशन से रात में 11:50 बजे छूटेगी और अगले दिन दोपहर में 01:50 बजे गोंदिया स्टेशन पर पहुंचेगी और 01:52 में प्रस्थान करेगी, दुर्ग में यह.ट्रेन दोपहर मे 03:55 बजे पहुंचेगी और शाम को 04 बजे प्रस्थान करेगी, रायपुर रेलवे-स्टेशन मे यह ट्रेन शाम को 04:35 बजे पहुंचेगी और 04:40 बजे रवाना होगी, बिलासपुर रेलवे-स्टेशन में पह ट्रेन शाम 07:05 पहुंचेगी और 07:15 बजे रवाना होगी, रायगढ़ स्टेशन पर यह ट्रेन रात में 09:35 बजे पहुंचेगी और 09:40 पर रवाना होगी, तीसरे दिन यह ट्रेन सुबह 04:30 बजे हाटिया रेलवे-स्टेशन पहुंचेगी।

इस ट्रेन में 01 एसएलआरडी, 01 पाॅवर कार, 04 सामान्य श्रेणी, 06 शयनयान, 07 एसी-।।।, 02 एसी-।।, और 01 एसी प्रथम सह द्वितीय श्रेणी ,कुल 22 कोच रहेंगे।.यह.ट्रेन दोनो दिशाओं में आते जाते समय पर- बालसिरिंग, गोंविदपुर, बानो, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, बड़नेरा, अकोला, मलकापुर, भुसावल, पचोरा, चालीसगांव, मनमाड़, नासिकरोड, इगतपुरी, कल्याण, ठाणे आदि रेलवे-स्टेशन पर पर रूकते हुए चलेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यह अपील की है कि यात्रीगण अपनी यात्रा शूरू करने से पहले कृपया ट्रेन के चलने की तारीख, दिन ,समय, और उसके ठहराव आदि की पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लेवें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

NCLT के प्रशासक आदेश के बीच देहरादून की चर्च संपत्तियों के कथित सौदे का दावा, 94 बीघा जमीन पर करोड़ों के लेनदेन की चर्चा!
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

NCLT के प्रशासक आदेश के बीच देहरादून की चर्च संपत्तियों के कथित सौदे का दावा, 94 बीघा जमीन पर करोड़ों के लेनदेन की चर्चा!

🚨🔥 *ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT के प्रशासक आदेश के बीच देहरादून की चर्च संपत्तियों के कथित सौदे का…

पूरी खबर पढ़ें →
RE-2 मार्ग पर गरजा निगम का बुलडोजर: बिचौली काकड़ और शिव नगर में 80 से ज्यादा अवैध कब्जे ध्वस्त, पथराव के बाद कई हिरासत में
Indore06 Oct

RE-2 मार्ग पर गरजा निगम का बुलडोजर: बिचौली काकड़ और शिव नगर में 80 से ज्यादा अवैध कब्जे ध्वस्त, पथराव के बाद कई हिरासत में

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEW ​विशेष संवाददाता | इंदौर ​3 साल…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर विष्णुपद अस्थायी थाना में बैठक l
Gaya06 Oct

नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर विष्णुपद अस्थायी थाना में बैठक l

आज दिनांक 06.10.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा पितृपक्ष मेला…

पूरी खबर पढ़ें →
पितृपक्ष मेला महासंगम 2026के सफल सुचारू एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिलाधिकारी, गया, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं नगर पुलिस अधीक्षक, गया की अध्यक्षता में सेवा सदन में बैठक l
error: Content is protected !!