*दो महीने से जर्जर खंभा नहीं बदला, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई का इंतजार*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*डाफलियन मोहल्ले के रहवासियों ने बिजली विभाग पर लगाया अनदेखी का आरोप, विधायक को ज्ञापन देने के बाद भी समस्या जस की तस*
*बिरसिंहपुर, सतना।* नगर के वार्ड क्रमांक 9 स्थित डाफलियन मोहल्ले में जर्जर और झुके हुए बिजली खंभे को लेकर स्थानीय रहवासियों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि खंभा काफी समय से जर्जर हालत में है और लगातार झुका हुआ होने के कारण किसी भी समय हादसे की आशंका बनी हुई है।
रहवासियों के मुताबिक, समस्या को लेकर करीब दो महीने पहले लिखित ज्ञापन दिया गया था। इसके बाद भी स्थानीय लोग कई बार बिजली विभाग के कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अब तक खंभे को बदलने की कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का दावा है कि बिरसिंहपुर जेई को भी कई बार इसकी सूचना दी जा चुकी है।
*विधायक को ज्ञापन, जेई को संदेश का भी दावा*
स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार के बिरसिंहपुर आगमन के दौरान उन्हें भी जर्जर खंभे की समस्या से संबंधित लिखित ज्ञापन सौंपा गया था। रहवासियों के अनुसार, विधायक द्वारा संबंधित जेई को समस्या के समाधान के लिए संदेश भी भेजा गया, लेकिन इसके बावजूद खंभा अभी तक नहीं बदला गया।
*खंभा गिरा तो जिम्मेदार कौन?*
रहवासियों का कहना है कि बिजली का जर्जर खंभा आबादी वाले क्षेत्र में स्थित है। ऐसे में यदि खंभा गिरता है या उससे कोई दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? लोगों ने बिजली विभाग से सवाल करते हुए कहा कि शिकायतों के बाद भी समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी संभावित हादसे की जवाबदारी कौन लेगा?
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि जर्जर खंभे को तत्काल हटाकर नया खंभा लगाया जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना की आशंका को समाप्त किया जा सके। अब देखना यह है कि लगातार शिकायतों के बाद बिजली विभाग इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगू / आक्या । चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के पूज्य पिताजी स्वर्गीय रामसिंह आक्या…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की पहल पर निगम स्कूलों में अध्ययनरत…
पूरी खबर पढ़ें →
ख़बर का असर: समाज के सहयोग से महेश बैरागी के उपचार हेतु जुटे ₹80 हजार प्रेरणा और अथक…
पूरी खबर पढ़ें →
ख़बर का असर: समाज के सहयोग से महेश बैरागी के उपचार हेतु जुटे ₹80 हजार प्रेरणा और अथक…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजोधपुर। जिले में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और टीबी उन्मूलन अभियान को गति देने के उद्देश्य…
पूरी खबर पढ़ें →
*सेवा संकल्प अभियान* //सेवा की कहानी// *सेवा संकल्प से लौटी मासूमों की मुस्कान, आरबीएसके बना सहारा* जिला संवाददाता-…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।