कार्यालय महानिदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बड़ी कार्यवाही, जयपुर में सहायक उप निरीक्षक 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा आज आरोपी सुखदेव जाट, सहायक उप निरीक्षक पुलिस, पुलिस थाना प्रतापनगर, आयुक्तालय जयपुर पूर्व को परिवादिया से 10,000 रुपये की रिश्वत राशि प्राप्त करते हुए ट्रैप किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कि एसीबी चौकी एसयू प्रथम जयपुर में दिनांक 11.08.2026 को परिवादिया द्वारा लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी।
शिकायत में बताया गया कि पुलिस थाना प्रतापनगर में दर्ज प्रकरण में अनुसंधान अधिकारी आरोपी सहायक उप निरीक्षक श्री सुखदेव जाट द्वारा प्रकरणों में प्रभावी पैरवी करने, मदद करने, आरोपी को गिरफ्तार करने एवं चालान प्रस्तुत करने की एवज में 10,000 रुपये की रिश्वत राशि की मांग की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी सहायक उप निरीक्षक सुखदेव जाट द्वारा परिवादिया से 10,000 रुपये की रिश्वत राशि की मांग किया जाना सत्यापित हुआ।
सत्यापन के पश्चात आज एसीबी द्वारा ट्रैप पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में उक्त ट्रैप कार्यवाही अर्चना मीणा, उप अधीक्षक पुलिस द्वारा कार्यवाही आयोजित की गई। ट्रैप कार्यवाही के दौरान आरोपी द्वारा परिवादिया से 10,000 रुपये की रिश्वत राशि प्राप्त कर अपनी पहनी हुई खाकी वर्दी की पेंट की जेब में रखी गई।
एसीबी टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से रिश्वत राशि बरामद कर ली गई। प्रथम दृष्टया आरोपी के पास परिवादिया का कार्य लंबित होना पाया गया।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस श्रीमती एस. परिमाला के सुपरवीजन में आरोपी श्री सुखदेव जाट से पूछताछ एवं अग्रिम कार्यवाही जारी है।
एसीबी द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा। किसी व्यक्ति के विरुद्ध एसीबी में प्रकरण ( अभियोग, प्राथमिक जांच, आदि) दर्ज होने पर , ACB से सीधे संपर्क कर अपना पक्ष/स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया जा सकता है।
प्रस्तुत स्पष्टीकरण के ACB द्वारा विस्तृत विश्लेषण के उपरांत ही अनुसंधान में निर्णय लिया जाना ACB की कार्य प्रणाली का हिस्सा है। यह जानकारी एसीबी के डर से धोखाधड़ी आदि के शिकार होने की संभावना के संदर्भ में महत्वपूर्ण है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नगरी/धमतरी, 18 अक्टूबर। जिले के नगरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुनईकेरा के आश्रित ग्राम दिनकरपुर में अवैध शराब…
पूरी खबर पढ़ें →
समथर में रामलीला मंच पर थाना अध्यक्ष ने की आरती, धार्मिक आयोजन में निभाई सहभागिता मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआगरा में दशहरा की तैयारी जोर पकड़ने लगी है बच्चों बढ़ो में दशहरा को लेकर काफी उत्साह है।बुराई…
पूरी खबर पढ़ें →
वाराणसी के साजन तिराहे पर बेकाबू होकर पलटी ग्रैंड विटारा, चालक घायल; क्रेन से सीधी कर हटाई गई…
पूरी खबर पढ़ें →
‘जागेंगे, जगाएंगे, भारत भव्य बनाएंगे’ के संकल्प के साथ भारत रक्षा दल ने चलाया स्वच्छता अभियान रिपोर्टर- सुरेश…
पूरी खबर पढ़ें →
बच्चों से मिलने के लिए दर-दर भटकने का आरोप, पति ने उच्च पुलिस अधिकारियों से लगाई न्याय की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।