नवआरक्षकों ने ली शपथ, राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा से पुलिस की गौरवशाली परम्परा आगे बढ़ाने का आह्वान

जोधपुर : राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र, जोधपुर के सुल्तान सिंह स्टेडियम में मंगलवार को नवनियुक्त रिक्रूट कांस्टेबलों का भव्य संयुक्त दीक्षान्त परेड समारोह आयोजित हुआ। राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र, जोधपुर के प्रधानाचार्य डॉ.
महावीर सिंह राणावत, भा.पु.से. ने बताया कि समारोह में राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र के बैच संख्या 92/26 के 847 तथा पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के बैच संख्या 41/26 के 571 नवआरक्षकों ने शपथ ग्रहण की।
इनमें कुल 981 महिला नवआरक्षी भी शामिल रहीं। समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस प्रशिक्षण, राजस्थान, जयपुर श्री एच.जी.आर.
सुहास ने परेड की सलामी ली। परेड के अंत में उन्होंने सभी नवआरक्षकों को जाति, धर्म आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्य निर्वहन के माध्यम से पुलिस की गौरवशाली परम्परा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
उप महानिरीक्षक पुलिस, राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र, जोधपुर श्री देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने नवआरक्षकों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर सत्येन्द्र सिंह, एनसीबी जोधपुर के जोनल निदेशक घनश्याम सोनी, सेवानिवृत्त मेजर जनरल, दलवीर सिंह, बीएसएफ के डीआईजी रतनलाल बवड़िया, पुलिस अधीक्षक जीआरपी जोधपुर केवल राम, पुलिस अधीक्षक एसएसबी जोधपुर नरपत सिंह, उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात जोधपुर शाहीन सी., सीआरपीएफ के कमाण्डेन्ट, प्रथम बटालियन आरएसी के कमाण्डेन्ट राजीव परिहार, पुलिस कमाण्डो ट्रेनिंग स्कूल के कमाण्डेन्ट जोगेन्द्र सिंह तथा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
परेड का नेतृत्व नवआरक्षी कविता कुमारी ने किया। समारोह में प्रशिक्षण के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
भव्य परेड के साथ महिला आरक्षकों द्वारा प्रस्तुत लेजिम नृत्य एवं यू.ए.सी. प्रदर्शन की उपस्थित नवआरक्षकों के परिजनों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने करतल ध्वनि से सराहना की।
कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र, जोधपुर के बैच संख्या 92/26 से ड्रिल में प्रथम विशाखा कुमारी शर्मा (कांस्टेबल 300), फायरिंग में प्रथम डिम्पल शर्मा (कांस्टेबल 260), आउटडोर में प्रथम राधा (कांस्टेबल 241), इण्डोर में प्रथम विरेन्द्र कुमार (कांस्टेबल 358) तथा ऑल राउण्डर में प्रथम कविता कुमारी (कांस्टेबल 236) को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, जोधपुर के बैच संख्या 41/26 से इण्डोर में प्रथम मंजु कंवर (कांस्टेबल 698), आउटडोर में प्रथम रूचिता चौहान (कांस्टेबल 956), फायरिंग में प्रथम मनीष (कांस्टेबल 3115), ड्रिल में प्रथम लक्ष्मण सिंह (कांस्टेबल 583) तथा ऑल राउण्डर में प्रथम सुनिता (कांस्टेबल 3240) को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने इन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नवआरक्षकों के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षकों को भी मेडल एवं प्रशंसा पत्र प्रदान किए। समारोह में आरपीटीसी जोधपुर के कमाण्डेन्ट श्री गोपाल सिंह भाटी ने अतिथियों का स्वागत किया तथा पीटीएस के कमाण्डेन्ट श्री रविराज सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







