Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jodhpur

वैध पैकेजिंग लाइसेंस नहीं मिलने पर चार प्रतिष्ठानों पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

06 Oct 2026, 11:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वैध पैकेजिंग लाइसेंस नहीं मिलने पर चार प्रतिष्ठानों पर 25 हजार रुपये का जुर्माना - JODHPUR, राजस्थान

जोधपुर : राजस्थान सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग (विधिक मापविज्ञान प्रकोष्ठ) के निर्देशानुसार जिले में विधिक मापविज्ञान अधिनियम, 2009 एवं विधिक मापविज्ञान (पैकेज में रखी वस्तुएँ) नियम, 2011 के प्रावधानों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत द्वितीयक मानक विधिक मापविज्ञान प्रयोगशाला, जोधपुर के विधिक मापविज्ञान अधिकारी श्री रामचंद्र त्रिपाठी ने 5 एवं 6 अक्टूबर को अपने कार्यक्षेत्र के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पैकेज में रखी वस्तुओं से संबंधित विधिक प्रावधानों की जांच में चार संस्थाओं एवं प्रतिष्ठानों के पास वैध पैकेजिंग लाइसेंस नहीं पाया गया। नियमों की अवहेलना पर विधिक कार्रवाई करते हुए चारों पर कुल 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

श्री त्रिपाठी ने बताया कि उपभोक्ताओं के अधिकारों की सुरक्षा तथा बाट एवं माप संबंधी नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए विशेष निरीक्षण अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। बिना वैध पैकेजिंग लाइसेंस अथवा नियमों के विरुद्ध व्यापार करने वाले अन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ भी सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

NCLT के प्रशासक आदेश के बीच देहरादून की चर्च संपत्तियों के कथित सौदे का दावा, 94 बीघा जमीन पर करोड़ों के लेनदेन की चर्चा!
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

NCLT के प्रशासक आदेश के बीच देहरादून की चर्च संपत्तियों के कथित सौदे का दावा, 94 बीघा जमीन पर करोड़ों के लेनदेन की चर्चा!

🚨🔥 *ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT के प्रशासक आदेश के बीच देहरादून की चर्च संपत्तियों के कथित सौदे का…

पूरी खबर पढ़ें →
RE-2 मार्ग पर गरजा निगम का बुलडोजर: बिचौली काकड़ और शिव नगर में 80 से ज्यादा अवैध कब्जे ध्वस्त, पथराव के बाद कई हिरासत में
Indore06 Oct

RE-2 मार्ग पर गरजा निगम का बुलडोजर: बिचौली काकड़ और शिव नगर में 80 से ज्यादा अवैध कब्जे ध्वस्त, पथराव के बाद कई हिरासत में

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEW ​विशेष संवाददाता | इंदौर ​3 साल…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर विष्णुपद अस्थायी थाना में बैठक l
Gaya06 Oct

नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर विष्णुपद अस्थायी थाना में बैठक l

आज दिनांक 06.10.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा पितृपक्ष मेला…

पूरी खबर पढ़ें →
पितृपक्ष मेला महासंगम 2026के सफल सुचारू एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिलाधिकारी, गया, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं नगर पुलिस अधीक्षक, गया की अध्यक्षता में सेवा सदन में बैठक l
error: Content is protected !!