पंचम की फैल में सीमेंट-कंक्रीट सड़क का निर्माण कार्य सम्पन्न, क्षेत्रीय रहवासियों को मिलेगी राहत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


🔴 तेजकुमार जारवाल
जिला रिपोर्टर | इंदौर
वंदे भारत LIVE TV NEW
इंदौर। विधानसभा क्षेत्र क्र. 5 के वार्ड क्रमांक 47 स्थित पंचम की फैल में सीमेंट-कंक्रीट (CC) की पक्की सड़क का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया है। सड़क निर्माण की यह लंबे समय से चली आ रही मांग क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री महेंद्र हार्डिया और वार्ड पार्षद श्री नंदकिशोर (नंदू) पहाड़िया के सतत प्रयासों से पूरी हुई है।
निर्माण कार्य के दौरान आधुनिक मिलर मशीनों के माध्यम से माल डलवाकर त्वरित प्रभाव से सड़क का काम पूरा कराया गया। सड़क बन जाने से क्षेत्रवासियों को कच्चे रास्तों, धूल और कीचड़ की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।
शेष कार्य 15 दिनों के भीतर होगा शुरू
पार्षद नंदकिशोर पहाड़िया एवं भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता नाना टटवाड़े ने बताया कि सड़क निर्माण का पहला चरण प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर लिया गया है। बचा हुआ शेष निर्माण कार्य अगले 15 दिनों के भीतर पुनः शुरू कर दिया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र का आवागमन सुचारू और व्यवस्थित हो सके।
"जो बोलते हैं, वह करते हैं" — विकास कार्यों से खुश रहवासी
सड़क निर्माण कार्य पूरा होने पर क्षेत्रवासियों ने विधायक महेंद्र हार्डिया एवं पार्षद नंदू पहाड़िया का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का कहना है कि "विकास की बात नंदू भैया के साथ" सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि धरातल पर दिखने वाला सच है। जनप्रतिनिधियों ने एक बार फिर साबित किया है कि काम किया है और आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम करते रहेंगे। इस दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में रहवासी मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में इंडिया गठबंधन घटक दलों द्वारा लोकतंत्र बचाओ विशाल मार्च पदयात्रा…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की पहल पर निगम स्कूलों में अध्ययनरत…
पूरी खबर पढ़ें →
वाराणसी/उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज वाराणसी में भारत-जापान मैत्री एवं सांस्कृतिक संबंधों के जीवंत स्मृति स्थल…
पूरी खबर पढ़ें →
बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में निकली सेवा ज्योति यात्रा, उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम फरेंदा /महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज - 25 साल का सार्वजनिक जीवन… सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा : नरेंद्र मणि त्रिपाठी…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर। धरकास मोखा। भुज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और विश्वास से परिपूर्ण सुशासन के 25 गौरवशाली…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।