Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jodhpur

*गर्भवती महिलाओं की होगी टीबी स्क्रीनिंग,चार खंडों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू

07 Oct 2026, 05:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

जोधपुर। जिले में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और टीबी उन्मूलन अभियान को गति देने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल शुरू की है।

इसके तहत जिले में पंजीकृत सभी गर्भवती महिलाओं की एएनसी (प्रसव पूर्व जांच) के दौरान अनिवार्य रूप से टीबी स्क्रीनिंग की जाएगी। यह पहल ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के सहयोग से मंडोर, केरू, लूणी और धवा खंडों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है।

अभियान के तहत जिला अस्पताल पावटा के सभागार में चारों खंडों के चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में गर्भवती महिलाओं की एएनसी के दौरान टीबी के संभावित लक्षणों की पहचान, स्क्रीनिंग, जांच तथा आवश्यक फॉलोअप प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई।

जिले के मुख्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. चंद्रकांत तंवर ने स्वास्थ्यकर्मियों को संबोधित करते हुए प्रत्येक एएनसी के दौरान टीबी स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक पंजीकृत गर्भवती महिला की निक्षय आईडी बनाना अनिवार्य होगा। इससे स्क्रीनिंग एवं जांच की प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से दर्ज करने के साथ जरूरत पड़ने पर समय पर उपचार और फॉलोअप सुनिश्चित किया जा सकेगा।

ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड की ओर से राज्य कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. रवि यादव, मयूर खंडेलवाल, जिला समन्वयक सोनू सेन, गजेंद्र सिंह एवं हेमंत सिंह ने प्रशिक्षण एवं कार्यक्रम के संचालन में सहयोग किया।

कार्यक्रम में मंडोर, केरू, लूणी एवं धवा खंडों के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। पायलट प्रोजेक्ट के माध्यम से गर्भवती महिलाओं में टीबी की समय पर पहचान कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने तथा टीबी के संभावित मामलों की शीघ्र जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मेडिकल उपकरणों की दुकानों पर विधिक माप विज्ञान विभाग की आकस्मिक जांच*
Pali07 Oct

मेडिकल उपकरणों की दुकानों पर विधिक माप विज्ञान विभाग की आकस्मिक जांच*

*मेडिकल उपकरणों की दुकानों पर विधिक माप विज्ञान विभाग की आकस्मिक जांच* पाली, 7 अक्टूबर। माननीय मंत्री सुमित…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री के आक्या पहुंचने पर बेगू विधायक सुरेश धाकड़ ने की अगवानी, स्व. रामसिंह आक्या को दी श्रद्धांजलि
Chittorgarh07 Oct

मुख्यमंत्री के आक्या पहुंचने पर बेगू विधायक सुरेश धाकड़ ने की अगवानी, स्व. रामसिंह आक्या को दी श्रद्धांजलि

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगू / चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को चित्तौड़गढ़ जिले के आक्या गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री…

पूरी खबर पढ़ें →
फूलपुर में पीस कमेटी की बैठक, एसडीएम ने शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की
Azamgarh07 Oct

फूलपुर में पीस कमेटी की बैठक, एसडीएम ने शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की

फूलपुर में पीस कमेटी की बैठक, एसडीएम ने शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की रिपोर्टर- सुरेश कुमार धारिया…

पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वधान मैं पद यात्रा
Jodhpur07 Oct

जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वधान मैं पद यात्रा

*जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में इंडिया गठबंधन घटक दलों द्वारा लोकतंत्र बचाओ विशाल मार्च पदयात्रा…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के पूज्य पिताजी स्व. रामसिंह को दी श्रद्धांजलि
Chittorgarh07 Oct

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के पूज्य पिताजी स्व. रामसिंह को दी श्रद्धांजलि

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगू / आक्या । चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के पूज्य पिताजी स्वर्गीय रामसिंह आक्या…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत महापौर श्रीमती सूरी की पहल पर निगम स्कूलों के विधार्थीयों को‌ दिखाई जायेगी फिल्म, हनुमान अंश
Katni07 Oct

सेवा संकल्प अभियान के तहत महापौर श्रीमती सूरी की पहल पर निगम स्कूलों के विधार्थीयों को‌ दिखाई जायेगी फिल्म, हनुमान अंश

कटनी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की पहल पर निगम स्कूलों में अध्ययनरत…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!