यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर 8 अक्टूबर को विशाल प्रदर्शन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर 8 अक्टूबर को विशाल प्रदर्शन
छात्र मारवाड़ राजपूत सभा भवन से निकालेंगे रैली, जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन
जोधपुर। यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर लंबे समय से चल रहे आंदोलन के तहत 8 अक्टूबर 2026 को छात्रों द्वारा विशाल प्रदर्शन एवं रैली का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शन में विभिन्न वर्गों एवं समुदायों के छात्र शामिल होंगे।
रैली में शामिल होने के लिए सभी छात्र 8 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:30 बजे मारवाड़ राजपूत सभा भवन में एकत्रित होंगे। इसके बाद सभी छात्र रैली के रूप में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर महोदय के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
यूजीसी से संबंधित प्रस्तावित कानून एवं नीतिगत बदलावों को लेकर छात्रों में अपनी मांगों को लेकर असंतोष है। आंदोलनकारियों का कहना है कि यूजीसी रोलबैक की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा इस दिशा में अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया है।
रैली के संयोजक शंभू सिंह मेड़तिया ने बताया कि छात्रों की मांगों को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सरकार तक पहुंचाने के लिए यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक यूजीसी रोलबैक की मांग पर सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन के माध्यम से अपनी मांग उठाई जाती रहेगी।
उन्होंने सभी छात्रों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होकर अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से रखने की अपील की।
निवेदक:
शंभू सिंह मेड़तिया
संयोजक, यूजीसी रोलबैक संघर्ष समिति
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सोनाईमांझी में बनेगा आदर्श मतदान केन्द्र, मतदाताओं को मिलेंगी विशेष सुविधाएं पाली 7 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव…
पूरी खबर पढ़ें →
जालंधर 07 अक्टूबर (परमिंदर सिंह ):- शिव राम कला मंच श्री रामलीला कमेटी मॉडल हाउस द्वारा 10 अक्टूबर…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, आगर में ‘सेवा फर्स्ट राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज-2026’…
पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण की जारी सूची में गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज…
पूरी खबर पढ़ें →
मेरठ शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक के विरोध में बुधवार को वार्ड-60 के लोगों ने अनोखे तरीके…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराजकीय मेडिकल कॉलेज नूंह में 9 अक्टूबर को लगेगा भव्य जिला स्तरीय जॉब फेयर। नूंह, 7 अक्टूबर। जिले…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।