बंदरों के मुखौटे लगाकर कमिश्नरी पर प्रदर्शन: मेरठ में वार्ड 60 के लोग परेशान, बोले- कई लोग घायल हो चुके
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मेरठ शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक के विरोध में बुधवार को वार्ड-60 के लोगों ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी बंदरों के मुखौटे लगाकर कमिश्नरी पहुंचे और बंदरों को पकड़ने की मांग की। लोगों का कहना है कि पिछले करीब दो महीने से क्षेत्र में अचानक 200 से 300 बंदरों के झुंड घूम रहे हैं।
दिन हो या रात, ये बंदर सड़कों और घरों के आसपास बैठे रहते हैं। लोगों के घरों की पानी की टंकियां तोड़ देते हैं। सूखने के लिए डाले गए कपड़े फाड़ देते हैं। अन्य सामानों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
भाजपा पार्षद रेखा सिंह और पूर्व पार्षद नीरज के नेतृत्व में वार्ड-60 के लोगों ने डीएम को ज्ञापन दिया। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में कई स्कूल हैं, वहां बाहर भी बड़ी संख्या में बंदर जमा रहते हैं। ऐसे में स्कूल आने-जाने वाले छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में डर बना हुआ है।
लोगों का आरोप है कि बंदरों के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं। पिछले दिनों एक पार्षद और पार्षद के बेटे को बंदरों ने काटा था। एक बुजुर्ग को भी बंदरों ने काटा था।
पूर्व पार्षद नीरज ने कहा कि नगर निगम और वन विभाग के अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। कई बार नगर स्वास्थ्य अधिकारी और वन विभाग को फोन कर शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि किसी बड़ी घटना के बाद प्रशासन जागे, इससे पहले बंदरों को पकड़ना चाहिए।
पूर्व पार्षद नीरज ने कहा कि क्षेत्र के मॉडर्न स्कूल, फॉरवेली स्कूल, जैमिनी-जैमिनी पब्लिक स्कूल और डेफोडिल स्कूल के आसपास बड़ी संख्या में बंदर जमा रहते हैं। कई जगह 200 से 300 बंदरों के झुंड देखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंदरों के डर से बच्चों और बुजुर्गों का निकलना मुश्किल हो रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बंदरों के मुखौटे लगाकर प्रदर्शन इसलिए किया गया, ताकि अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर खींचा जा सके। उन्होंने मांग की है कि डीएम, नगर निगम और वन विभाग के अधिकारियों को साथ बैठाकर जिम्मेदारी तय करें। जल्द बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई कराएं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सोनाईमांझी में बनेगा आदर्श मतदान केन्द्र, मतदाताओं को मिलेंगी विशेष सुविधाएं पाली 7 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव…
पूरी खबर पढ़ें →
जालंधर 07 अक्टूबर (परमिंदर सिंह ):- शिव राम कला मंच श्री रामलीला कमेटी मॉडल हाउस द्वारा 10 अक्टूबर…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, आगर में ‘सेवा फर्स्ट राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज-2026’…
पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण की जारी सूची में गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsयूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर 8 अक्टूबर को विशाल प्रदर्शन छात्र मारवाड़ राजपूत सभा भवन से निकालेंगे…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराजकीय मेडिकल कॉलेज नूंह में 9 अक्टूबर को लगेगा भव्य जिला स्तरीय जॉब फेयर। नूंह, 7 अक्टूबर। जिले…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।