Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

दुद्धी में पहली बार 35 वाँ जनपदीय क्रीड़ा समारोह का ऐतिहासिक आगाज

07 Oct 2026, 08:30 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दुद्धी में पहली बार 35 वाँ जनपदीय क्रीड़ा समारोह का ऐतिहासिक आगाज - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

खिलाड़ियों ने ट्रैक पर दिखाया दमखम, विजेताओं को डीआईओएस ने पहनाए मेडल; खेल मैदान का सपना पूरा करने का दिया भरोसा
दुद्धी, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_दुद्धी तहसील मुख्यालय पर बुधवार को पहली बार माध्यमिक स्तर की 35वीं जनपदीय क्रीड़ा समारोह का भव्य एवं ऐतिहासिक आगाज सोनांचल इण्टर कॉलेज के खेल मैदान पर हुआ। जनपदीय क्रीड़ा समारोह के पहली बार दुद्धी में आयोजित होने से खिलाड़ियों और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता, विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह एवं चेयरमैन कमलेश मोहन ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर धूप-अगरबत्ती एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद मां सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

अतिथियों ने ध्वजारोहण कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। शांति के प्रतीक कबूतर एवं गुब्बारे उड़ाकर खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया गया।

खेल प्रतियोगिता से बढ़ता है विद्यार्थियों का आत्मविश्वास : एसडीएम
मुख्य अतिथि एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि दुद्धी तहसील मुख्यालय पर जनपदीय क्रीड़ा समारोह का आयोजन होना क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है। इसके आयोजन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक एवं संयोजक की जिम्मेदारी संभालने वाले सोनांचल इंटर कॉलेज दुद्धी बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करती हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना ही खिलाड़ी के हौसले को बढ़ाता है।

खेल के माध्यम से भी विद्यार्थी अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश में ऐसे तमाम खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने छोटे शहरों और गांवों से निकलकर देश का नाम रोशन किया है।

क्रिकेट में उत्तर प्रदेश सहित देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव भी गाजीपुर के एक गांव से हैं, जबकि रांची जैसे शहर से निकलकर महेंद्र सिंह धोनी ने विश्व में भारत का डंका बजाया। दुद्धी से पुराना लगाव, खेल का बड़ा मैदान बनाने का सपना अभी अधूरा : डीआईओएस
क्रीड़ा समारोह के आयोजक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने कहा कि तीन दिवसीय जनपदीय क्रीड़ा समारोह का आज विधिवत उद्घाटन हो गया है।

उन्होंने दुद्धी से अपने पुराने जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि उनकी नौकरी की शुरुआत दुद्धी जीआईसी से ही हुई थी। यहां के लोगों ने उन्हें इतना प्यार दिया कि आज भी उनका लगाव दुद्धी की मिट्टी से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि उस समय दुद्धी क्षेत्र में शिक्षा एवं जागरूकता की कमी जरूर थी, लेकिन आज दुद्धी शिक्षा का हब बन चुका है। दुद्धी कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में आधा दर्जन से अधिक इंटर कॉलेज संचालित हो रहे हैं।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाया कि दुद्धी में एक बड़ा खेल मैदान बनाने का सपना अभी अधूरा है, जिसे पूरा करने के लिए प्रयास जारी रहेगा। 800 मीटर दौड़ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
800 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में सुमन ने प्रथम, अमीषा ने द्वितीय तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी की हुस्नेआरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बालक वर्ग में जेबीएस शाहगंज के भावेश सिंह प्रथम, बद्रीनारायण इंटर कॉलेज गौरही के रमेश द्वितीय तथा लोकनाथ इंटर कॉलेज बघनारी के अनिल तृतीय स्थान पर रहे। सब जूनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में आयन कादरी प्रथम, आदर्श इंटर कॉलेज महुली के अंशु कुमार द्वितीय तथा प्रदीप कुमार तृतीय रहे।

बालिका वर्ग में मुख्यांचल की अंजली मौर्य प्रथम, चांदनी द्वितीय तथा पूर्वांचल की सरिता तृतीय स्थान पर रहीं। वरिष्ठ बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में भावेश ने प्रथम तथा राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी के प्रेम कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

बालिका वर्ग में ऊर्जांचल की स्नेहा प्रथम तथा पूर्वांचल की राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी की माही द्वितीय रहीं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने अपने कर कमलों से मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार सिंह एवं डॉ. अमर सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

निर्णायक की भूमिका में जगदंबा प्रसाद, डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया, रोहित यादव, अनुराग त्रिपाठी, लाल मोहम्मद सहित अन्य व्यायाम शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर डॉ. लवकुश प्रजापति, ऋषिकेश पाठक उप प्रधानाचार्य पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी, उमाकांत मिश्रा प्रधानाचार्य हंशवाहिनी इंटर कॉलेज कसया, डॉ.

बृजेश सिंह प्रधानाचार्य राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, जिला विद्यालय कार्यालय के लिपिक संतोष सिंह, कमलेश यादव, शोयब अहमद, संदीप सिंह चौधरी, संयोजक सोनांचल इंटर कॉलेज दुद्धी के प्रबंधक आरपी श्रीवास्तव, ऋषिकेश, सुनील कुमार राव जिला क्रीड़ा सचिव, दीपक कुमार प्रधानाचार्य सोनांचल इंटर कॉलेज दुद्धी, रीता यादव, रुपाली, शोभा यादव, सत्यनारायण कन्नौजिया सहित जनपद सोनभद्र के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

फूलपुर में पीस कमेटी की बैठक, एसडीएम ने शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की
Azamgarh07 Oct

फूलपुर में पीस कमेटी की बैठक, एसडीएम ने शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की

फूलपुर में पीस कमेटी की बैठक, एसडीएम ने शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की रिपोर्टर- सुरेश कुमार धारिया…

पूरी खबर पढ़ें →
वाराणसी में भारत-जापान मैत्री एवं सांस्कृतिक संबंधों के जीवंत स्मृति स्थल ‘आबे मेमोरियल कॉरिडोर’ के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए सम्मिलित
Mahrajganj07 Oct

वाराणसी में भारत-जापान मैत्री एवं सांस्कृतिक संबंधों के जीवंत स्मृति स्थल ‘आबे मेमोरियल कॉरिडोर’ के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए सम्मिलित

वाराणसी/उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज वाराणसी में भारत-जापान मैत्री एवं सांस्कृतिक संबंधों के जीवंत स्मृति स्थल…

पूरी खबर पढ़ें →
श्यामदेउरवा साइबर सेल की प्रभावी कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को उसकी पूरी ₹75 हजार की ठगी की रकम वापस कराया
Mahrajganj07 Oct

श्यामदेउरवा साइबर सेल की प्रभावी कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को उसकी पूरी ₹75 हजार की ठगी की रकम वापस कराया

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को महराजगंज पुलिस ने लौटाए ₹75 हजार श्यामदेउरवा साइबर सेल की प्रभावी कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत विधानसभा फरेंदा क्षेत्र में पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री विवेका पांडेय के साथ निकलीभव्य सेवा ज्योति यात्रा
Mahrajganj07 Oct

सेवा संकल्प अभियान के तहत विधानसभा फरेंदा क्षेत्र में पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री विवेका पांडेय के साथ निकलीभव्य सेवा ज्योति यात्रा

बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में निकली सेवा ज्योति यात्रा, उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम फरेंदा /महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र…

पूरी खबर पढ़ें →
नवीन मंडी से निकली सेवा ज्योति यात्रा, सक्सेना तिराहे पर स्थापित किए गए सेवा ज्योति कलश
Mahrajganj07 Oct

नवीन मंडी से निकली सेवा ज्योति यात्रा, सक्सेना तिराहे पर स्थापित किए गए सेवा ज्योति कलश

महराजगंज - 25 साल का सार्वजनिक जीवन… सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा : नरेंद्र मणि त्रिपाठी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bulandshahr07 Oct

बुलंदशहर: क्राइम कंट्रोल में लापरवाही पर अहमदगढ़ थाना प्रभारी वरुण कुमार शर्मा लाइन हाजिर

*🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बुलंदशहर* बुलंदशहर - क्राइम कंट्रोल में लापरवाही को लेकर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!