Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jodhpur

जल बांकुरों ने ली थार की थाह

08 Oct 2026, 11:40 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जल बांकुरों ने ली थार की थाह - JODHPUR, राजस्थान

जोधपुर l नौसेना की बाइक डेजर्ट रैली का सूर्य नगरी में स्वागत
पूर्वी नौसेना कमान की तरफ से भारतीय नौसेना के 16 जांबाजो ने अपने बाइक पर जयपुर से जैसलमेर की डेजर्ट रैली का आयोजन सर्जन कैप्टन अनुज सिंघल के नेतृत्व में आयोजित किया ! पूर्वी नौसेना कमान विशाखापट्टनम की एक टीम जिसमें आठ अधिकारी और आठ ही नौसैनिक शामिल थे ने अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में जैसलमेर के सीमावर्ती धोरो पर साहसिक बाइक गतिविधियां के उपरांत सूर्य नगरी जोधपुर में पड़ाव डाला !

जोधपुर पहुचने पर पूर्व नौसैनिक कल्याण संस्थान के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कमांडर पोकर राम ज्याणी , कमांडर लक्ष्मण सिंह कर्मसौत , संस्थान के सचिव डॉ बंशीधर बिश्नोई और अन्य गणमान्य सेवानिवृत्त योद्धाओं ने गर्मजोशी से इस साहसिक दल का मारवाड़ की परंपरा के अनुरूप स्वागत अभिनंदन किया ! सर्जन कैप्टन अनुज सिंघल ने बताया कि वह मारवाड़ की संस्कृति और राजस्थान की थार की आभा से अभिभूत हुए !

उन्होंने यह अभियान समुद्री गहराइयों से निकलकर थार के सुदूरवर्ती धोरो में एक विशेष अनुभव के लिए आयोजित किया! आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्र की रक्षा के लिए जिन सामूहिक सामरिक अभियानों का आयोजन किया जाता है, उसमें हमारा यह अनुभव सामरिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है !

इसके साथ ही इस दल ने राजस्थान की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा, आथित्य सत्कार, अजनबी के साथ भी अपनत्व के भाव तथा पारिस्थितिकीय संतुलन के भौगोलिक आयामों को बहुत निकटता से देखने का अनुभव भी प्राप्त किया ! इस दल में कैप्टन अनुज सिंघल के साथ-साथ एवी रमणी, राम बाबल , शक्ति मालवीय सहित नौसैनिक और अधिकारियों ने सूर्य नगरी प्रवास के दौरान भी यहां के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया तथा संपूर्ण अभियान का एक विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर नौसेना मुख्यालय प्रेषित करने का मंतव्य जाहिर किया!

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali08 Oct

पंचायत चुनाव: नामांकन के दौरान रैली पर रोक, वाहनों की संख्या निर्धारित*

पाली, 8 अक्टूबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन पत्र प्रस्तुत करने…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali08 Oct

प्रवासियों का मातृभूमि से जुड़ाव, ‘आओ गांव चलें’ अभियान को मिल रहा जनसहयोग, सोजत विधानसभा क्षेत्र में 50- 60 बोरवेल की स्वीकृति*

पाली, 8 अक्टूबर। प्रवासी पालीवासियों को अपनी मातृभूमि से जोड़ने के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali08 Oct

प्रवासियों का मातृभूमि से जुड़ाव, ‘आओ गांव चलें’ अभियान को मिल रहा जनसहयोग, सोजत विधानसभा क्षेत्र में 50- 60 बोरवेल की स्वीकृति*

पाली, 8 अक्टूबर। प्रवासी पालीवासियों को अपनी मातृभूमि से जोड़ने के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी…

पूरी खबर पढ़ें →
भटवाड़ा मोहल्ले में सड़क पर घूम रहे गोवंश से राहगीरों में डर, गौशाला भेजने की मांग
Chittorgarh08 Oct

भटवाड़ा मोहल्ले में सड़क पर घूम रहे गोवंश से राहगीरों में डर, गौशाला भेजने की मांग

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। शहर के वार्ड नंबर 8 स्थित भटवाड़ा मोहल्ले में सड़क पर घूम रहे तीन-चार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!