Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित 17 वर्षीय बाल अपचारी गिरफ्तार

09 Oct 2026, 09:52 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित 17 वर्षीय बाल अपचारी गिरफ्तार - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

महराजगंज में पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित 17 वर्षीय बाल अपचारी गिरफ्तार –
पुरंदरपुर पुलिस की कार्रवाई, मनिकौरा चौराहे के ओवरब्रिज के पास से लिया गया अभिरक्षा में
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और यौन उत्पीड़न के आरोपों से जुड़ा है मामला

थाना पुरन्दरपुर/महराजगंज।
पुरंदरपुर थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने, मारपीट और यौन उत्पीड़न के आरोपों से जुड़े पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित 17 वर्षीय बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे 8 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर मनिकौरा चौराहे के पास ओवरब्रिज से अभिरक्षा में लिया।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में मु0अ0सं0 173/2026 के तहत बीएनएस की धारा 137(2), 64(2)(m), 115(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L, 5(J)(2)/6 में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने, मारपीट करने और यौन संबंध बनाने की घटना के बाद उसके गर्भवती होने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद बाल अपचारी को किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वाराणसी के साजन तिराहे पर बेकाबू होकर पलटी ग्रैंड विटारा, चालक घायल; क्रेन से सीधी कर हटाई गई कार UP POLICE Police Commissionerate Varanasi शहर के साजन तिराहे पर सोमवार सुबह एक
जागेंगे, जगाएंगे, भारत भव्य बनाएंगे’ के संकल्प के साथ भारत रक्षा दल ने चलाया स्वच्छता अभियान
Azamgarh19 Oct

जागेंगे, जगाएंगे, भारत भव्य बनाएंगे’ के संकल्प के साथ भारत रक्षा दल ने चलाया स्वच्छता अभियान

‘जागेंगे, जगाएंगे, भारत भव्य बनाएंगे’ के संकल्प के साथ भारत रक्षा दल ने चलाया स्वच्छता अभियान रिपोर्टर- सुरेश…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!