Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chittorgarh

बेगूं में NH-27 पर भीषण सड़क हादसा, कमांडर जीप में सवार 7 लोग घायल

09 Oct 2026, 03:54 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बेगूं में NH-27 पर भीषण सड़क हादसा, कमांडर जीप में सवार 7 लोग घायल - CHITTORGARH, राजस्थान

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा

बेगूं। चित्तौड़गढ़-कोटा नेशनल हाईवे-27 पर बेगूं क्षेत्र में नितिन स्पिनर्स के पास सड़क हादसा हो गया। सवारियों को उतारने के लिए रुकी कमांडर जीप को पीछे से आ रही तेज रफ्तार क्रेटा कार ने टक्कर मार दी। हादसे में जीप में सवार सात लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, कमांडर जीप में सवार लोग नितिन स्पिनर्स के पास उतर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आई क्रेटा कार ने जीप को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार सात लोग घायल हो गए।

काटून्दा सीएचसी में प्राथमिक उपचार, गंभीर घायलों को किया रेफर

हादसे में घायल लोगों को तत्काल काटून्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को बेगू उप जिला चिकित्सालय रेफर किया गया जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है

सड़क हादसे की सूचना मिलने पर बेगूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची

NH-27 पर हुए इस हादसे के बाद एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों और हाईवे पर यात्रियों को उतारने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर चिंता बढ़ गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Faridkot09 Oct

ਅੱਜ ਫਰੀਦਕੋਟ ਪਹੁੰਚੀ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖਾਤਮੇ ਦਾ ਸੱਦਾ

ਫਰੀਦਕੋਟ ਪਹੁੰਚੀ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖਾਤਮੇ ਦਾ ਸੱਦਾ। ਚਿੱਟੇ ਖਿਲਾਫ ਔਰਤਾਂ ਨੂੰ ਇੱਕਜੁੱਟ ਹੋਣ…

पूरी खबर पढ़ें →
बेगूं में 70वीं जिला स्तरीय छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
Chittorgarh09 Oct

बेगूं में 70वीं जिला स्तरीय छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं | स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, बेगूं में 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स (छात्रा) खेलकूद…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bilaspur09 Oct

छग. प्रदेश में मतदाता सूची में नाम जुड़ने से छूटे पात्र लोगो को सूची में शामिल किया जायेगा

प्राप्त हुई जानकारी अनुसार छत्तीसगढ प्रदेश में मतदाता सूची में नाम जुड़ने से छूट गए पात्र मतदाताओं की…

error: Content is protected !!