Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chittorgarh

बेगूं में 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता मे 11 ब्लाक के 43 विद्यालयों की टीमें शामिल हुई

09 Oct 2026, 06:03 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बेगूं में 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता मे 11 ब्लाक के 43 विद्यालयों की टीमें शामिल हुई - CHITTORGARH, राजस्थान

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा

बेगूं ।स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, बेगूं में 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स (छात्रा) खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 09 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी
उद्घाटन समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गरिमा शर्मा एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री शैलेंद्र आंचलिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

जिला स्तरीय एथलेटिक्स छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के 11 ब्लॉकों के 43 विद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु वर्ग की 164 छात्राएं तथा 19 वर्ष आयु वर्ग की 81 छात्राएं शामिल हैं।

इस प्रकार प्रतियोगिता में दोनों आयु वर्गों को मिलाकर कुल 245 छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं एथलेटिक्स की स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का परिचय देंगी।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ावा देना है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाल कर दिया नशा मुक्ति वे जन सेवा का संदेश
Sawai Madhopur09 Oct

सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाल कर दिया नशा मुक्ति वे जन सेवा का संदेश

सवाई माधोपुर विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंनोली में सेवा…

पूरी खबर पढ़ें →
बेगूं में 70वीं जिला स्तरीय छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
Chittorgarh09 Oct

बेगूं में 70वीं जिला स्तरीय छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं | स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, बेगूं में 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स (छात्रा) खेलकूद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!