Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jodhpur

जोधपुर नगर निगम में दिनांक 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक सेवा सेतु अभियान का हो रहा आयोजन

09 Oct 2026, 06:03 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जोधपुर नगर निगम में दिनांक 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक सेवा सेतु अभियान का हो रहा आयोजन - JODHPUR, राजस्थान

*जोधपुर नगर निगम में 7 से 16 अक्टूबर तक हो रहा है सेवा सेतु अभियान का आयोजन*
*आमजन को मिलेगी विभिन्न सरकारी सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ, नगर निगम स्तर पर होंगे कई महत्वपूर्ण कार्य*
जोधपुर। आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ सरलता एवं सुगमता से उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जोधपुर नगर निगम में 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक सेवा सेतु अभियान का आयोजन किया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत शहर में साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, नागरिक सुविधाओं में सुधार, विभिन्न प्रमाण पत्र जारी करने तथा राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित करने सहित अनेक कार्य किए जाएंगे। अभियान के दौरान नगर निगम एवं संबंधित विभागों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान करने और विभिन्न सरकारी सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

साथ ही जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन सहित विभिन्न प्रमाण पत्रों के प्रकरणों का होगा निस्तारण
पट्टे जारी करने, भवन निर्माण स्वीकृति और नामांतरण संबंधी कार्य होंगे
स्ट्रीट लाइट, सीवर लाइन और नालियों की मरम्मत के होंगे कार्य
आवारा पशुओं को पकड़ने की होगी कार्रवाई
वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन योजनाओं के आवेदन लिए जाएंगे
पीएम स्वनिधि सहित केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ
विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सार्वजनिक भवनों की होगी मरम्मत
यूडी टैक्स जमा करवाने की मिलेगी सुविधा

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया रामलीला मेला मैदान का निरीक्षण
Bahraich09 Oct

एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया रामलीला मेला मैदान का निरीक्षण

*एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने रामलीला मेला मैदान का किया निरीक्षण* साफ-सफाई, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के…

पूरी खबर पढ़ें →
गोविंद नगर रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य शुरू, दो दिन बंद रहेगा फाटक; राहगीर वैकल्पिक मार्ग अपनाएं
Basti09 Oct

गोविंद नगर रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य शुरू, दो दिन बंद रहेगा फाटक; राहगीर वैकल्पिक मार्ग अपनाएं

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भिटिया-हरदिया मार्ग पर स्थित गोविंद नगर रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे प्रशासन द्वारा आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
महोबा में सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति जुलूस निकालने का आरोप
Mahoba09 Oct

महोबा में सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति जुलूस निकालने का आरोप

महोबा में सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति जुलूस निकालने का आरोप आल्हा चौक पर मुख्य…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!