Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Indore

पोदार इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर की निधि और मायरा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन।

09 Oct 2026, 06:03 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पोदार इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर की निधि और मायरा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन। - इन्दौर, मध्य प्रदेश

योगासन चैंपियनशिप और डाइविंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया शहर का गौरव

इंदौर। इंदौर की सुप्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था पोदार इंटरनेशनल स्कूल, विजय नगर की छात्राओं ने खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है। विद्यालय की कक्षा 8वीं की छात्रा कु. निधि कुलकर्णी ने सीबीएसई द्वारा आयोजित क्लस्टर स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

इसी क्रम में विद्यालय की छात्रा कु. मायरा पालीवाल ने एसजीएफआई द्वारा आयोजित डाइविंग प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य श्री सुधीर महाजन ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने विद्यालय के खेल विभाग के शिक्षकगण अभिषेक रायवाल, शिल्पी बोराई एवं मनीषा बडोदिया के मार्गदर्शन और प्रयासों की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि पोदार इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर के विद्यार्थी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और शहर का गौरव बढ़ा रहे हैं। निधि कुलकर्णी और मायरा पालीवाल की यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।

विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकगण ने दोनों छात्राओं को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी अपनी प्रतिभा से नई उपलब्धियां हासिल करेंगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आगर मालवा जिले के तनोडिया में हुए के अड्डे पर अगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 10 जारी पकड़े गए
Agar-Malwa09 Oct

आगर मालवा जिले के तनोडिया में हुए के अड्डे पर अगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 10 जारी पकड़े गए

* तनोडिया में जुए के अड्डे पर आगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 जुआरी पकड़े_* जिला संवाददाता -पी…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम गिदवानी में स्वास्थ्य स्वच्छता का दिया संदेश दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ, नशे से दूर रहने का लिया संकल्प
Sagar09 Oct

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम गिदवानी में स्वास्थ्य स्वच्छता का दिया संदेश दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ, नशे से दूर रहने का लिया संकल्प

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मप्र जन अभियान परिषद सागर विकासखंड में सागर…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर में ₹3,800 करोड़ की मैक्केन फूड परियोजना, 2 हजार लोगों को रोजगार; किसानों के लिए निवेश और प्रसंस्करण पर सरकार का जोरबलराम कृषि म
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा 22 दिन का गतिरोध खत्म: कलेक्टर- पत्रकारों के बीच बनी सहमति, संवाद की बहाली पर जोर सात सूत्रीय मांगों पर प्रशासन का सकारात्मक रुख; पत्रकार भवन,
बेगूं में 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता मे 11 ब्लाक के 43 विद्यालयों की टीमें शामिल हुई
Chittorgarh09 Oct

बेगूं में 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता मे 11 ब्लाक के 43 विद्यालयों की टीमें शामिल हुई

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं ।स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, बेगूं में 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स (छात्रा) खेलकूद प्रतियोगिता-2026…

पूरी खबर पढ़ें →
फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले शिक्षकों पर FIR! 51 शिक्षकों पर FIR के निर्देश और 23 अन्य संदिग्ध शिक्षकों की जांच की जा रही है
Sagar09 Oct

फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले शिक्षकों पर FIR! 51 शिक्षकों पर FIR के निर्देश और 23 अन्य संदिग्ध शिक्षकों की जांच की जा रही है

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री और…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!