SIR के तहत 3 दिन में 2501 लंबित मामलों की हुई सुनवाई।

नूह मे SIR के तहत तीन दिन में 2501 लंबित मामलों की हुई सुनवाई। नूंह, 9 अक्टूबर।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नोटिस एवं सुनवाई से संबंधित मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले में 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक लगाए गए विशेष शिविरों और घर-घर सर्वे के दौरान कुल 2501 लंबित मामलों की सुनवाई की गई।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जा रही है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लंबित सुनवाई मामलों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित करें।
इसके लिए प्रभावी निगरानी रखने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि जिले में मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा राजनीतिक दलों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 के तहत प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की सूचियां संबंधित राजनीतिक दलों के साथ साझा की गई हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में अब कुल 5460 सुनवाई मामले लंबित हैं, जिनका निस्तारण 28 अक्टूबर तक किया जाना है। उन्होंने पात्र मतदाताओं से अपील की कि जिन लोगों ने अभी तक अपने आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करवाए हैं, वे अपने दस्तावेज संबंधित बूथ लेवल अधिकारी के पास जमा करवाएं, ताकि उनकी पात्रता के अनुसार आवश्यक कार्रवाई समय पर पूरी की जा सके और किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे।
उपायुक्त ने कहा कि सभी पात्र मतदाता निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय रहते अपने दस्तावेज जमा करवाएं, ताकि 6 नवंबर 2026 को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में सभी योग्य मतदाताओं के नाम शामिल किए जा सकें।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






