Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

स्वामित्व योजना: काम न करने वाले पटवारियों पर होगी सख्त कार्रवाई: निलंबन और टर्मिनेशन के निर्देश

09 Oct 2026, 10:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
स्वामित्व योजना: काम न करने वाले पटवारियों पर होगी सख्त कार्रवाई: निलंबन और टर्मिनेशन के निर्देश - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * स्वामित्व योजना के कार्यों में लापरवाही बरतने और हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी लापरवाही पर वाले पटवारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने स्वामित्व योजना की समीक्षा बैठक में सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का सत्यापन समय-सीमा में पूर्ण कराएं।

कार्य में लापरवाही पाए जाने पर परिवीक्षाधीन पटवारियों के विरुद्ध टर्मिनेशन सहित अन्य पटवारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पटवारी हल्का क्षेत्र में प्रकरणों का इनीशिएशन और सत्यापन सुनिश्चित कर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कराई जाए। संबंधित पटवारी अपने-अपने हल्के में जाकर स्वामित्व योजना के हितग्राहियों से चर्चा करें तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।

कलेक्टर ने कहा कि पोर्टल पर प्रकरणों का सत्यापन कर मामलों को समय पर सबमिट किया जाए। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्रों में कार्यों की नियमित समीक्षा करने तथा लापरवाही बरतने वाले संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार निलंबन एवं सेवा समाप्ति की कार्रवाई के प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर अविनाश रावत तथा संयुक्त कलेक्टर रवीश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दिनकरपुर में अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का बड़ा फैसला, बनाने-बेचने पर 10 हजार जुर्माना
Dhamtari19 Oct

दिनकरपुर में अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का बड़ा फैसला, बनाने-बेचने पर 10 हजार जुर्माना

नगरी/धमतरी, 18 अक्टूबर। जिले के नगरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुनईकेरा के आश्रित ग्राम दिनकरपुर में अवैध शराब…

पूरी खबर पढ़ें →
समथर में रामलीला मंच पर थाना अध्यक्ष ने की आरती, धार्मिक आयोजन में निभाई सहभागिता
Jhansi19 Oct

समथर में रामलीला मंच पर थाना अध्यक्ष ने की आरती, धार्मिक आयोजन में निभाई सहभागिता

समथर में रामलीला मंच पर थाना अध्यक्ष ने की आरती, धार्मिक आयोजन में निभाई सहभागिता मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान…

पूरी खबर पढ़ें →
वाराणसी के साजन तिराहे पर बेकाबू होकर पलटी ग्रैंड विटारा, चालक घायल; क्रेन से सीधी कर हटाई गई कार UP POLICE Police Commissionerate Varanasi शहर के साजन तिराहे पर सोमवार सुबह एक
जागेंगे, जगाएंगे, भारत भव्य बनाएंगे’ के संकल्प के साथ भारत रक्षा दल ने चलाया स्वच्छता अभियान
Azamgarh19 Oct

जागेंगे, जगाएंगे, भारत भव्य बनाएंगे’ के संकल्प के साथ भारत रक्षा दल ने चलाया स्वच्छता अभियान

‘जागेंगे, जगाएंगे, भारत भव्य बनाएंगे’ के संकल्प के साथ भारत रक्षा दल ने चलाया स्वच्छता अभियान रिपोर्टर- सुरेश…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर में पारिवारिक विवाद का मामला चर्चा में, स्थानीय पुलिस से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने का आरोप; निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग
error: Content is protected !!