बालाघाट जिले में स्वामित्व योजना में कार्य नही करने पर 07 पटवारी निलंबित 72 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

जिला सवांददाता – नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट )
बालाघाट 09 अक्टूबर 2026। प्रदेश शासन की स्वामित्व योजना के अंतर्गत कार्य नही करने पर जिले के 07 पटवारियों को निलंबन की कार्यवाही की गई है। इसके साथ ही 72 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है कि क्यों उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।
राजस्व अनुभाग वारासिवनी के अंतर्गत पटवारी सोमराज बघेल, अंकुश भलावी, किरनापुर अनुभाग के अंतर्गत पटवारी साधना लिल्हारे, विनीत नागवंशी, कविता राजपूत, बालाघाट अनुभाग के अंतर्गत संजय चतुर्वेदी एवं उमा यादव को स्वामित्व योजना में कार्य नही करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
स्वामित्व योजना में कार्य नही करने पर वारासिवनी अनुभाग के पटवारी आदित्य सिंह तोमर, ईती गुप्ता, रोहन उइके, निशा बांजनघाटे, धनेश्वर हनोते, परसवाडा अनुभाग के बैजनाथ त्यागी, अभिलाष वंशपाल, बैहर अनुभाग के अशोक मेरावी, अलीशा गुप्ता, सौरभ रघुवंशी, सर्वज्ञ राय, राजेश कुर्वेती, रविप्रकाश कोर्राम, लक्ष्मण महोबिया, कुलदीप परते, विक्रम इडपाचे, हेमंत उइके, वर्षा अजीत, घनश्याम नागेश, कटंगी अनुभाग के प्रदीप शर्मा, शिवांशु, ललीता राणा, आशीष मंदारी, साधना गौतम, किरनापुर अनुभाग के विनीत पुसाम, अभय चौरसिया, अभिषेक भार्गव, आकाश सिंह, अंशुल चौरे, मनीष बिसेन, मनीष गायकवाड, पूनम राणा, प्रार्थना यादव, रिया सिंह गौर, राहुल त्रिपाठी, साक्षी पटले, संजय भदौरिया, शीतल दुरूगकर, विजय गुर्जर, विपुल पटले, रामकिशोरी सिंह, हरेश कुमार, मीनल उइके, मोनिका बिसेन, आशी बर्वे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
इसी प्रकार लांजी अनुभाग में इंद्रपाल मडावी, संजय धारणे, पारध भगत, देवेंद्र शरणागत, भूपेंद्र रिन्हायत, बालाघाट अनुभाग में भावना बिसेन, वंदना सिंह राजपूत, आयुषी ठाकरे, साकेत भलावी, अतुल रजक, अरविंद गुर्जर, डिलेश्वरी बिसेन, अंजली तिलगाम, निखिल चौहान, अनिमेष तिवारी, मन्नु भारती, चंद्रसेन भारती, ईला अजीत, राहुल मवई, ओमप्रकाश दुबे, देवेंद्र चतुर्वेदी, अचल साहब, गगन अंगुर, श्रुति टेकाम, सिद्धार्थ बडोले, अभिलाषा भट्टी एवं गीता चकोले को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है कि क्यों न उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







