Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Indore

होलकर में छक्के-चौकों का महासंग्राम: इंदौर में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी टीम इंडिया, ‘रन मशीन’ पिच पर उड़ेंगी धज्जियां!

10 Oct 2026, 12:37 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
होलकर में छक्के-चौकों का महासंग्राम: इंदौर में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी टीम इंडिया, 'रन मशीन' पिच पर उड़ेंगी धज्जियां! - इन्दौर, मध्य प्रदेश

🔴 तेजकुमार जारवाल
जिला रिपोर्टर | इंदौर
वंदे भारत LIVE TV NEWS

इंदौर/भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जाने वाले पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के तीसरे मुकाबले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) की मेजबानी में होने वाले इस मैच के लिए स्टेडियम को तैयार कर लिया गया है। पिच पर अंतिम रोलिंग का काम जारी है, वहीं प्रसारण से जुड़ी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। मुकाबले को लेकर शहर के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। स्टेडियम की सभी टिकटें पहले ही बिक चुकी हैं।
10 अक्टूबर को इंदौर आएगी टीमें
दोनों टीमें 10 अक्टूबर को दोपहर 2:40 बजे चार्टर विमान से इंदौर पहुंचेंगी। टीमें रांची में दूसरा मुकाबला खेलने के बाद यहां आएंगी। उनके साथ मैच अधिकारी और अंपायर भी पहुंचेंगे। इंदौर के नितिन मेनन इस मुकाबले में तीसरे अंपायर की जिम्मेदारी संभालेंगे।
काली मिट्टी की पिच पर बन सकता है बड़ा स्कोर
होलकर स्टेडियम की काली मिट्टी वाली पिच पर बल्लेबाजों को रन बनाने का अच्छा अवसर मिलने की उम्मीद है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्य क्यूरेटर तापोश चटर्जी ने गुरुवार को पिच का निरीक्षण किया। मैदान और पिच की स्थिति देखने के बाद वह तैयारियों से संतुष्ट नजर आए। इस मुकाबले के लिए पिच एमपीसीए के क्यूरेटर मनोहर जामले और उनकी टीम ने तैयार की है। मैदान को हरा-भरा और खेलने के अनुकूल बनाए रखने के लिए ग्राउंड्समैन लगातार मेहनत कर रहे हैं। फिलहाल पिच पर अंतिम रोलिंग की जा रही है।
पहले भी बना बड़ा स्कोर
होलकर स्टेडियम में पहले भी बड़े स्कोर वाले मुकाबले देखने को मिले हैं। ऐसे में इस मैच में भी चौके-छक्कों की बरसात होने की उम्मीद जताई जा रही है। पिच के मिजाज को देखते हुए 200 रन का आंकड़ा छूने वाला स्कोर बनने की संभावना व्यक्त की जा रही है। हालांकि, वास्तविक स्कोर मैच के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन और परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।
ब्रॉडकास्टिंग टीम ने संभाला मोर्चा, आज कैमरों की टेस्टिंग
मैच के लाइव प्रसारण की तैयारियों के लिए ब्रॉडकास्टर की करीब 25 सदस्यीय टीम इंदौर पहुंच चुकी है। टीम ने गुरुवार से ही स्टेडियम में केबल और लाइन बिछाने सहित तकनीकी व्यवस्थाओं का काम शुरू कर दिया है। शुक्रवार को कैमरों और प्रसारण उपकरणों की टेस्टिंग की जाएगी, ताकि मैच के दौरान प्रसारण में किसी तरह की परेशानी न हो। दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम की सीटों की सफाई भी पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही परिसर में डीप क्लीनिंग का काम किया जा रहा है। आयोजकों का ध्यान मैच से पहले सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित और दुरुस्त करने पर है
दोपहर 2 बजे से बदलेगी यातायात व्यवस्था
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। यह व्यवस्था दोपहर 2 बजे से मैच समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। स्टेडियम के आसपास भीड़ को नियंत्रित करने और दर्शकों की आवाजाही सुचारु रखने के लिए पैदल पहुंचने के अलग-अलग रास्ते निर्धारित किए गए हैं। यातायात व्यवस्था के अनुसार, हुकुमचंद घंटाघर की ओर से आने वाले दर्शक पैदल मार्ग का उपयोग कर स्टेडियम पहुंच सकेंगे। पंचम की फेल की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए जंजीरवाला चौराहा प्रवेश मार्ग रहेगा। वहीं, लैंटर्न की तरफ से आने वाले दर्शक पैदल स्टेडियम की ओर जा सकेंगे। दर्शकों और आने-जाने वालों को इसका ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
27 हजार दर्शकों की क्षमता, मुकाबले का बेसब्री से इंतजार
करीब 27 हजार दर्शकों की क्षमता वाले होलकर स्टेडियम की सभी टिकटें बिक चुकी हैं। इससे मुकाबले को लेकर दर्शकों के उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है। अब क्रिकेट प्रेमियों को रविवार के मैच का इंतजार है। दोनों टीमों के इंदौर पहुंचने के साथ ही शहर में टी-20 मुकाबले का माहौल और तेज होने की उम्मीद है। पिच की तैयारी, प्रसारण व्यवस्था, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन सहित सभी प्रमुख व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश जन सेवा शिविर में पहुंचे 30 आवेदन, निराकरण के लिए विभागों को भेजे* *मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत एक परिसर में जुटे विभ
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सोयतकलां रोजगार मेले में 95 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 150 ने कराया पंजीयन *करियर मार्गदर्शन के साथ स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी;
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश छावनी नाके पर लगा भीषण जाम, कृषि महोत्सव में उमड़ी 2 हजार किसानों की भीड़!
Agar-Malwa09 Oct

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश छावनी नाके पर लगा भीषण जाम, कृषि महोत्सव में उमड़ी 2 हजार किसानों की भीड़!

*आगर-मालवा।* शुक्रवार को नवीन कृषि उपज मंडी आगर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव के चलते शहर के छावनी…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान तेज, अब फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र की अनिवार्यता खत्मऑडियो जिंगल के जरिए गांव-शहर में मतदाताओ*
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Balaghat09 Oct

बालाघाट जिले में स्‍वामित्‍व योजना में कार्य नही करने पर 07 पटवारी निलंबित 72 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

जिला सवांददाता - नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट ) बालाघाट 09 अक्‍टूबर 2026। प्रदेश शासन की स्‍वामित्‍व योजना के…

पूरी खबर पढ़ें →
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी का संयुक्त निरीक्षण
Sagar09 Oct

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी का संयुक्त निरीक्षण

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!