माता साहिब हासी देवी के सम्मान में भारत सरकार 200 रूपय का स्मारक सिक्का जारी करेगी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार शदाणी दरबार की पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार 200 रूपय का स्मारक सिक्का जारी करेगी।.जानकारी अनुसार आगामी 22 अक्टूबर 2026 को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर के लोकभवन में 200 रूपय का स्मारक सिक्का का विमोचन करेंगी। प्राप्त जानकारी अनुसार इसके साथ ही एक विशेष डाक टिकट भी भी इस अवसर जारी किया जायेगा।
स्मारक सिक्के के विमोचन कार्यक्रम में करीब दो सौ भी अधिक अति विशिष्ट लोगों के शामिल होनें की संभावना जताई जा रही है। शादी दरबार के सचिव उदय सांई जी ने कहा कि किसी सिंधी विभूति के सम्मान में स्मारक सिक्का और विशेष डाक टिकट का जारी किया जाना समाज के लिए गौरवशाली ऐतिहासिक अवसर है, और इससे देश विदेश में रहने वाले करोड़ो सिंधी समाज के लोगों के लिए यह गौरव का समय होगा।
प्राप्त जानकारी दो सौ रुपए के इस स्मारक सिक्के का वजन करीब 35 ग्राम होगा, और इसे कोलकात्ता के टकसाल में बनाया गया है। इस स्मारक सिक्के का अनावरण होने के पश्चात श्रद्धालु और स्मारक सिक्का संग्रह करने वाले प्रेमी बंधु इसे शदाणी दरबार की अलग अलग इकाइयों के माध्यम से बुक भी करवा सकतें हैं।
इस स्मारक सिक्के के माध्यम से माता साहिब हासी देवी के योगदान और शदाणी दरबार की पहचान को भी व्यापक स्तर पर पहचान ओर सम्मान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मालूम हो कि छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर में शदाणी दरबार पीठ का तीन सौ वर्ष पुराना मठ है, शदाणी दरबार का इतिहास 18वीं सदी के साथ जुड़ा हुआ है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: बल्लारपुर के लिए गौरव की बात है। समाज साहित्य प्रतिष्ठान, सिंधुदुर्ग द्वारा आयोजित कवि…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsप्राप्त हुई जानकारी के अनुसार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी छत्तीसगढ प्रदेश का दौरा प्रस्तावित है।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदेश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से पूरे देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमानसून की कम बारिश के चलते महाराष्ट्र राज्य में कई क्षेत्रों में जलसंकट दिखाई दे रहा है। महाराष्ट्र…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsप्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नागपुर नगर निगम की जियो सिविक प्रणाली के माध्यम से आनलाईन संपत्ति कर…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: चंद्रपुर जिले में बनी सूखे जैसी स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी वसुमना पंत ने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।