*बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ | सतना, मध्य प्रदेश दो महीने से अंधेरे में कलवलिया रोड! नवरात्रि-दीपावली नजदीक, फिर भी बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बिरसिंहपुर, सतना। नवरात्रि और दीपावली के त्योहार नजदीक हैं, लेकिन बिरसिंहपुर में कलवलिया रोड से कैरियर गाइड स्कूल तक स्ट्रीट लाइट पिछले करीब दो महीने से बंद पड़ी है। रात होते ही पूरे मार्ग पर अंधेरा छा जाता है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
*स्थानीय लोगों के अनुसार* स्ट्रीट लाइट चालू कराने के लिए कई बार सूचना दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। हाल ही में नगर पालिका के अधिकारियों से बात करने पर बताया गया कि केवल में फॉल्ट है और इसे ठीक करने की जिम्मेदारी विद्युत विभाग की है।
वहीं, विद्युत विभाग के कुछ कर्मचारियों ने भी केवल में फॉल्ट होने की बात बताई है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब फॉल्ट की जानकारी है, तो दो महीने से उसे सुधारा क्यों नहीं गया?
*JE साहब से संपर्क का प्रयास, फिर भी समस्या बरकरार*
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिरसिंहपुर विद्युत विभाग के JE साहब से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। हालांकि, इस मामले में संबंधित अधिकारी का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।
*खेर माता मंदिर में नवरात्रि की तैयारियां, अंधेरे से बढ़ सकती है परेशानी*
कलवलिया रोड के पास खेर माता मंदिर स्थित है, जहां नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की तैयारियों के बीच मार्ग पर रोशनी की व्यवस्था बेहद जरूरी है। अंधेरे के कारण श्रद्धालुओं, महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य राहगीरों को परेशानी हो सकती है।
*विद्युत विभाग से जनहित में अपील*
स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और बिरसिंहपुर के जेई साहब से मांग की है कि केवल का फॉल्ट जल्द ठीक कराकर स्ट्रीट लाइट चालू कराई जाए, ताकि त्योहारों के दौरान लोगों को अंधेरे में परेशान न होना पड़े।
बड़ा सवाल: दो महीने से बंद स्ट्रीट लाइट आखिर कब सुधरेगी? जिम्मेदार विभाग कब लेगा सुध?
रिपोर्ट प्रवीण कुमार प्रजापति
जनता की आवाज़, जनहित की खबर।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*कतरास :* कतरास कोयलांचल में भू-धंसान और बीसीसीएल के ई-मेगा प्रोजेक्ट को लेकर जारी विरोध के बीच बीसीसीएल…
पूरी खबर पढ़ें →
पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के लिए रविवार को होगा प्रबोधन प्रशिक्षण शिविर नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी बारीकियों की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsBreaking News - ਹੁਣੇ ਹੁਣੇ ਆਈ ਵੱਡੀ ਖਬਰ। ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਹਰਿੰਦਰਾ ਨਗਰ ਦੀ ਕੁੜੀ ਨੂੰ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾਵਾਂ ਪਾਕਿਸਤਾਨ…
पूरी खबर पढ़ें →
महोबा में खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर होगी कार्रवाई, डीएम ने दिए सख्त निर्देश रिपोर्ट-लक्ष्मी कान्त सोनी…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित होने वाले गरबा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।