Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagpur

नागपुर महानगरपालिका प्रशासन 16 अक्टूबर से दस फीसदी पानी कटौती करने की तैयारी मे है

11 Oct 2026, 03:57 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

इस वर्ष 2026 में मानसून की कम बारिश और जलाशयों में पर्याप्त जल भंडार न होनें के चलते नागपुर जिले में भी संभावित जलसंकट दिखाई पड़ रहा है। जलसंकट की इस गंभीरता को ध्यान में रखते हुए नागपुर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नागपुर जिले में बोरवेल की खुदाई पर रोक लगाए जाने का विचार किया है।

जिला प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि बोरवेल पर यह प्रतिबंध केवल नए बोरवेल की खुदाई करने और वर्तमान मे मौजूद बोरवेल के गहरीकरण पर ही लागू होगा, मौजूदा बोरवेल के उपयोग किए जाने पर रोक लगाने का कोई निर्देश नहीं दिया गया।भूजल स्रोतों का संरक्षण, पेयजल के स्रोतों पर अतिरिक्त दबाव, कम करने और आने वाले समय में जलसंकट की गंभीरता को रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी एहतियातन कदम भी उठाए जा रहें हैं।.जलसंकट को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र राज्य सरकार के दिशानिर्देश अनुसार महानगर पालिका प्रशासन भी 16 अक्टूबर 2026 से दस फीसदी पानी की कटौती किये जाने की तैयारी में है। इसकी समीक्षा कल शनिवार को मनपा आयुक्त डाॅ.

विपिन इटनकर जी ने की। पानी की बर्बादी को रोकने, पाइपलाइन लीकेज को दुरूस्त करने ,पेयजल की आवश्यकतानुसार उपयोग करने, अवैध नल कनेक्शन को काटने, आदि के लिए निर्देश भी दिए गए हैं।

जानकारी अनुसार दस फीसदी के आधार पर 74 एमएलडी पानी की कटौती किए जाने की संभावना है। मनपा आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया है कि पीने योग्य पानी का उपयोग किसी प्रकार के निर्माण कार्यों में नहीं होना चाहिए, बागवानी आदि में भी नल से आने वाले पानी का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए, वाहनों के साफ-सफाई धोने के लिए भी पीने के पानी उपयोग नही होना चाहिए, अन्यथा इस पर कार्यवाही की जा सकती है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आजमगढ़: फूलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गूंजा रावण जन्म का प्रसंग, कुंभकरण के वरदान पर दर्शकों ने ली चुटकी
Azamgarh12 Oct

आजमगढ़: फूलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गूंजा रावण जन्म का प्रसंग, कुंभकरण के वरदान पर दर्शकों ने ली चुटकी

आजमगढ़: फूलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गूंजा रावण जन्म का प्रसंग, कुंभकरण के वरदान पर दर्शकों ने ली…

पूरी खबर पढ़ें →
दिल्ली जंतर मंतर प्रदर्शन के दौरान उल्टा चश्मा चैनल की पत्रकार को पुलिस ने किया अरेस्ट।
Karnal12 Oct

दिल्ली जंतर मंतर प्रदर्शन के दौरान उल्टा चश्मा चैनल की पत्रकार को पुलिस ने किया अरेस्ट।

दिल्ली मे जंतर मंतर प्रोटेस्ट मे कवरेज कर रही उल्टा चश्मा चैनल की पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा को आज…

पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़: फूलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गूंजा रावण जन्म का प्रसंग, कुंभकरण के वरदान पर दर्शकों ने ली चुटकी
Azamgarh12 Oct

आजमगढ़: फूलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गूंजा रावण जन्म का प्रसंग, कुंभकरण के वरदान पर दर्शकों ने ली चुटकी

आजमगढ़: फूलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गूंजा रावण जन्म का प्रसंग, कुंभकरण के वरदान पर दर्शकों ने ली…

पूरी खबर पढ़ें →
अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 धार में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों का अद्भुत जलवा; अग्रसेन जयंती पर महाआरती और रिकॉर्ड रक्तदान
Dhar12 Oct

अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 धार में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों का अद्भुत जलवा; अग्रसेन जयंती पर महाआरती और रिकॉर्ड रक्तदान

धार।अग्रसेन जयंती महोत्सव के 7 वे दिन शनिवार की शाम वाद विवाद , तात्कालिक एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता…

पूरी खबर पढ़ें →
काजीरंगा से सूपखार जंगली भैंस लाने वाले परिवहन दल के प्रत्येक सदस्य को मिले 10-10 हजार रुपये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चेक प्रदान कर पूरी की घोषणा
Balaghat12 Oct

काजीरंगा से सूपखार जंगली भैंस लाने वाले परिवहन दल के प्रत्येक सदस्य को मिले 10-10 हजार रुपये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चेक प्रदान कर पूरी की घोषणा

जिला सवांददाता - नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट ) बालाघाट,11 अक्टूबर 2026। जंगली भैंसा पुनर्व्यवस्थापन परियोजना के अंतर्गत असम…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!