महाकाल के दरबार पहुंचे गौतम गंभीर और सितांशु कोटक, भारतीय टीम की जीत के लिए मांगा आशीर्वाद
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। दोनों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और देश की खुशहाली के साथ भारतीय क्रिकेट टीम की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा।
इस दौरान उज्जैन के भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया भी उनके साथ मौजूद रहे। महाकाल मंदिर पहुंचने पर गौतम गंभीर और सितांशु कोटक ने गर्भगृह की चौखट पर मत्था टेककर बाबा महाकाल के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
इसके बाद दोनों नंदी हॉल पहुंचे, जहां बैठकर उन्होंने शिव आराधना की। पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया।
मंदिर परिसर में इस दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल नजर आया। बाबा महाकाल के दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दोनों को सम्मानित किया गया।
समिति के प्रतिनिधियों ने गौतम गंभीर और सितांशु कोटक को दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत किया। दर्शन के बाद गौतम गंभीर ने कहा कि बाबा महाकाल ने उन्हें दर्शन के लिए बुलाया है और उनका आशीर्वाद हमेशा उन पर बना रहता है।
उन्होंने कहा, बाबा का आशीर्वाद मुझ पर हमेशा बना रहता है। देश पर भी उनका आशीर्वाद बना रहे और मुझे विश्वास है कि हम क्रिकेट में बहुत अच्छा करेंगे।” उनके इस बयान से भारतीय टीम की सफलता को लेकर उनकी उम्मीदें जाहिर हुईं।
इंदौर में होने वाले टी-20 मुकाबले के लिए भारतीय क्रिकेट टीम पहुंची है। इसी क्रम में टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे।
क्रिकेट और आध्यात्मिक आस्था के इस संगम के बीच अब क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें आगामी मुकाबले पर टिकी हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

धार।अग्रसेन जयंती महोत्सव के 7 वे दिन शनिवार की शाम वाद विवाद , तात्कालिक एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला सवांददाता - नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट ) बालाघाट,11 अक्टूबर 2026। जंगली भैंसा पुनर्व्यवस्थापन परियोजना के अंतर्गत असम…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला सवांददाता - नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट ) काजीरंगा से लाए गए आठ जंगली भैंसों को क्वारंटाइन के…
पूरी खबर पढ़ें →
चार करोड़ की सीसी सड़क पर उठे सवाल! दो बार कोर कटिंग के बाद भी भुगतान अटका, अधूरे…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS इंदौर से विशेष संवाद दाता की रिपोर्ट:…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी कटनी के प्रसिद्ध मार्बल को भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग दिलाने की दिशा में जिला व्यापार एवं उद्योग…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।