बल्लारपुर कोलियरी के वर्कशॉप में महिला कर्मचारी से अभद्रता, फोरमैन इंचार्ज पर कपड़े पकड़कर धक्का-मुक्की का आरोप

समीर वानखेडे ब्युरो चीफ:
बल्लारपुर कोलियरी के 3 और 4 पिट्स से जुड़े वर्कशॉप में महिला सुरक्षा को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। वर्कशॉप में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने फोरमैन इंचार्ज (मैकेनिकल) पर गाली-गलौज करने, अशोभनीय व्यवहार करने और कपड़े पकड़कर धक्का-मुक्की करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।
इस संबंध में पीड़ित महिला कर्मचारी ने कोलियरी प्रबंधन को लिखित शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। गलतफहमी के चलते निशाना बनाने का आरोप
शिकायत पत्र के अनुसार, घटना 5 अगस्त 2026 की है।
काम के दौरान एक गलतफहमी को लेकर फोरमैन इंचार्ज गुस्से में पुराने वर्कशॉप पहुंचे और महिला कर्मचारी के साथ गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि बहस के दौरान आरोपी अधिकारी ने महिला कर्मचारी की सलवार-कमीज को गले के नीचे से जोर से पकड़ लिया।
घटना के वक्त वहां मौजूद सहायक फोरमैन (मैकेनिकल) और एक अन्य कर्मचारी ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए महिला कर्मचारी को उनके चंगुल से छुड़ाया, जिससे स्थिति और बिगड़ने से बच गई। पहले भी हो चुकी हैं शिकायतें, आरोपी रह चुका है निलंबित
पीड़ित महिला कर्मचारी का कहना है कि संबंधित अधिकारी का व्यवहार उनके प्रति पहले भी ठीक नहीं रहा है और इस संबंध में पहले भी प्रबंधन से मौखिक शिकायतें की गई थीं।
हालांकि, कोई प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण अधिकारी के हौसले बुलंद रहे। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि उक्त फोरमैन इंचार्ज को पूर्व में एक पुरुष कर्मचारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट के मामले में निलंबित (Suspend) भी किया जा चुका है।
इसके बावजूद उनके आचरण में कोई सुधार नहीं आया। > महिला कर्मचारी का तीखा सवाल:
> "यदि कार्यस्थल पर ही महिला कर्मचारियों को ऐसे अपमानजनक व्यवहार और असुरक्षा का सामना करना पड़े, तो हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन उठाएगा?"
>
कड़ी कार्रवाई और स्थानांतरण की मांग
महिला कर्मचारी ने प्रबंधन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित फोरमैन इंचार्ज के खिलाफ सख्त से सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए तथा उनका स्थानांतरण बल्लारपुर कोलियरी से किसी अन्य इकाई या उपक्षेत्र में तुरंत किया जाए ताकि कार्यस्थल पर भयमुक्त माहौल बन सके।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







