Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bharatpur

#भरतपुर #वैर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत के मामले में पुलिस की जांच तेज, एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

12 Oct 2026, 07:20 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

#भरतपुर #वैर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत के मामले में पुलिस की जांच तेज, एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण,
डीजीपी राजीव शर्मा ने भरतपुर रेंज आईजी से मांगी फैक्चुअल रिपोर्ट, 5 लोगों को पुलिस ने लिया डिटेन; घटना के बाद गांव में पसरा सन्नाटा, कई घरों पर लटके ताले,

भरतपुर जिले के वैर क्षेत्र में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजेश मीणा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वैर थाना प्रभारी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। वहीं, पुलिस अब तक मामले में 5 लोगों को डिटेन कर पूछताछ कर रही है।

इधर, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव शर्मा ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए भरतपुर रेंज आईजी से घटना की फैक्चुअल रिपोर्ट मांगी है। रेंज आईजी को घटनास्थल पर पहुंचकर सोमवार को ही रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

घटना के बाद गांव में पसरा सन्नाटा

पूर्व विधायक की मौत की खबर फैलते ही संबंधित गांव में सन्नाटा पसर गया। गांव के अधिकतर घरों पर ताले लटके दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई लोग अपने परिवारों के साथ घरों से बाहर चले गए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल और लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

क्रशर प्लांट पर हमले के बाद बिगड़ी थी हालत

जानकारी के अनुसार, वैर क्षेत्र में क्रशर प्लांट पर कथित हमले के दौरान पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके बॉडीगार्ड के भी घायल होने की जानकारी सामने आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद पूर्व विधायक को जयपुर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में महुवा के पास उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। डिटेन किए गए लोगों से पूछताछ और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के पीछे की वजह और हमले में शामिल लोगों की भूमिका को लेकर पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
District Collector & Magistrate – Bharatpur Bharatpur Police Bhajanlal Sharma Jawahar Singh Bedam CMO Rajasthan

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक में महिला संगठन के विस्तार एवं महाराजा अग्रसेन जयंती आयोजन पर हुआ मंथन
Haridwar12 Oct

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक में महिला संगठन के विस्तार एवं महाराजा अग्रसेन जयंती आयोजन पर हुआ मंथन

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक में महिला संगठन के विस्तार एवं महाराजा अग्रसेन…

पूरी खबर पढ़ें →
12 अक्टूबर 2026, दिन – सोमवार आचार्यकुलम् विश्व का विशिष्ट शिक्षण संस्थान है यहाँ योग के प्रति विद्यार्थियों में नैसर्गिक कौशल विद्यमान है। -परमपूज्य स्वामी जी
पतंजलि विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन हर्षो उल्लास के साथ किया गया
Haridwar12 Oct

पतंजलि विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन हर्षो उल्लास के साथ किया गया

पतंजलि विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन हर्षो उल्लास के साथ किया गया…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कर्मचारियों के हक पर देरी पड़ी भारी तो कटेगा वेतन! कलेक्टर डॉ. मीना सख्त* *समयमान-वेतनमान, डीए, एरियर से लेकर* *पेंशन-ग्रेच्युटी तक
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सेवा संकल्प अभियान | सेवा की कहानी* मिश्रित खेती से मालामाल हुए आगर के किसान, दो बीघा में सालाना दो लाख की कमाई* *मौसंबी, पपीता, हल
error: Content is protected !!