Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा जी की संवेदनशील पहल से संस्कृत विद्यार्थियों के लिए खुला शिक्षक बनने का अवसर

12 Oct 2026, 04:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा जी की संवेदनशील पहल से संस्कृत विद्यार्थियों के लिए खुला शिक्षक बनने का अवसर - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा जी की संवेदनशील पहल से संस्कृत विद्यार्थियों के लिए खुला शिक्षक बनने का अवसर
वाराणसी उत्तर प्रदेश।

विद्यार्थियों के हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साकार करते हुए सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने उत्तर प्रदेश शासन एवं उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के समक्ष पत्राचार करने के साथ ही माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यालय से समन्वय स्थापित कर संस्कृत विद्यार्थियों की अर्हता का मार्ग प्रशस्त करने हेतु सार्थक पहल की।

शासन के आदेश के क्रम में आयोग ने विश्वविद्यालय से आचार्य (संस्कृत) की उपाधि प्राप्त अभ्यर्थियों को विज्ञापन संख्या 06/2026 के अंतर्गत प्रवक्ता (संस्कृत) पद हेतु आवेदन करने की अनुमति प्रदान की है। आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 है।

माननीय कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा, “यह संस्था विद्यार्थियों के लिए है और यहाँ कार्यरत प्रत्येक व्यक्ति विद्यार्थियों के हित में ही कार्य कर रहा है।

मेरा स्पष्ट निर्देश है कि मेरे विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय से किसी प्रकार की समस्या न हो। उनके भविष्य, अवसरों और अधिकारों के संरक्षण के लिए हरसंभव सार्थक प्रयास किया जाए।”
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र-निर्माण की आधारशिला हैं और देवभाषा संस्कृत के साधक एवं सेवक होने के नाते उनका दायित्व और भी विशिष्ट है।

संस्कृत विद्यार्थियों की प्रतिभा को अवसर देना केवल उनके भविष्य को संवारना नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान-परम्परा, संस्कृति और राष्ट्र की बौद्धिक विरासत को सशक्त करना है
विद्यार्थियों का हित ही विश्वविद्यालय का संकल्प, उनकी उन्नति ही उसकी सार्थकता। जनसम्पर्क विभाग, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश के गोंडा में चरित्र सत्यापन में घोर लापरवाही बरतने के मामले में एसपी अभिषेक झा ने गुरुवार शाम की कार्रवाई
Mahrajganj12 Oct

उत्तर प्रदेश के गोंडा में चरित्र सत्यापन में घोर लापरवाही बरतने के मामले में एसपी अभिषेक झा ने गुरुवार शाम की कार्रवाई

गोंडा/ उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के गोंडा में चरित्र सत्यापन में घोर लापरवाही बरतने के मामले में एसपी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mahrajganj12 Oct

सीएम योगी की प्रदेशवासियों के नाम पाती, शारदीय नवरात्र की दीं हार्दिक मंगलकामनाएं

लखनऊ: सीएम योगी की प्रदेशवासियों के नाम पाती, शारदीय नवरात्र की दीं हार्दिक मंगलकामनाएं। नवरात्र अहंकार, दुराग्रह और…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना चौक पुलिस ने वर्ष 2015 के मुकदमे में वांछित एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mahrajganj12 Oct

थाना चौक पुलिस ने वर्ष 2015 के मुकदमे में वांछित एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

11 साल पुराने मुकदमे में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, चौक पुलिस ने की कार्रवाई थाना चौक/ जनपद महराजगंज। जनपद…

पूरी खबर पढ़ें →
मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो स्क्वॉड की कार्रवाई, 578 लोगों की जांच और 175 को चेतावनी
Mahrajganj12 Oct

मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो स्क्वॉड की कार्रवाई, 578 लोगों की जांच और 175 को चेतावनी

महराजगंज मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महराजगंज पुलिस का व्यापक अभियान, 484 वाहनों की जांच यातायात नियम तोड़ने…

पूरी खबर पढ़ें →
नवरात्रि-दशहरा को लेकर महराजगंज पुलिस अलर्ट, एएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान
Mahrajganj12 Oct

नवरात्रि-दशहरा को लेकर महराजगंज पुलिस अलर्ट, एएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान

महराजगंज - नवरात्रि-दशहरा को लेकर महराजगंज पुलिस अलर्ट, एएसपी सिद्धार्थ ने पुलिस बल के साथ की पैदल गश्त…

पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज में नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर यातायात पुलिस का कसा शिकंजा
Mahrajganj12 Oct

महराजगंज में नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर यातायात पुलिस का कसा शिकंजा

महराजगंज में नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, चालान के साथ वाहन सीज महराजगंज। नगर क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!