Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Balaghat

बालाघाट जिले के खैरलांजी महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत’ सहित विभिन्न विषयों पर बनाई आकर्षक पेंटिंगसेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने पेंटिंग से दिया जागरूकता का संदेश

12 Oct 2026, 10:35 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बालाघाट जिले के खैरलांजी महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत’ सहित विभिन्न विषयों पर बनाई आकर्षक पेंटिंगसेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने पेंटिंग से दिया जागरूकता का संदेश - बालाघाट, मध्य प्रदेश

जिला सवांददाता – नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट )
बालाघाट 12 अक्‍टूबर 2026। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत वीरांगना रानी अवंती बाई शासकीय महाविद्यालय, खैरलांजी में सोमवार को ग्रीटिंग कार्ड निर्माण एवं पेंटिंग गतिविधि आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’, नारी सशक्तिकरण, भारतीय सेना, जल संवर्धन, ऊर्जा संरक्षण, नशामुक्ति और लोक संस्कृति जैसे विषयों पर आकर्षक पेंटिंग बनाकर सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य श्री नीरज सिंह ठाकुर के निर्देशन में तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री रोहित कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, देशभक्ति, महिला सशक्तिकरण और भारतीय संस्कृति के महत्व को रेखांकित किया। गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना और उनमें रचनात्मक सोच विकसित करना रहा।

कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि 17 सितंबर से संचालित सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाकर ‘मेरे सपनों का भारत’ के संकल्प को साकार करने में योगदान दिया जा सकता है।

प्राचार्य श्री ठाकुर ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां उनकी कला को निखारने के साथ सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक बनाती हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, स्टाफ सदस्य, एनएसएस स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ के तहसील बार सभागार में हुआ यात्रा से लौटे अधिवक्ताओं का सम्मान
Moradabad12 Oct

कांठ के तहसील बार सभागार में हुआ यात्रा से लौटे अधिवक्ताओं का सम्मान

कांठ में राजस्थान से विश्व शांति एवं पर्यावरण जागृति यात्रा पूरी कर लौटे तहसील बार एसोसिएशन कांठ के…

पूरी खबर पढ़ें →
मिशन शक्ति अभियान: एक दिन की कांठ थाना प्रभारी बनी छात्रा कामिनी
Moradabad12 Oct

मिशन शक्ति अभियान: एक दिन की कांठ थाना प्रभारी बनी छात्रा कामिनी

कांठ में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कांठ की कक्षा आठ की छात्रा कामिनी…

पूरी खबर पढ़ें →
अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर शिवराज”: सज्जन सिंह वर्मा का तंज, बीजेपी नेताओं को दिया दिल्ली आने का न्यौता
Indore12 Oct

अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर शिवराज”: सज्जन सिंह वर्मा का तंज, बीजेपी नेताओं को दिया दिल्ली आने का न्यौता

🔴तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS विशेष संवाददाता इंदौर: भोपाल/ मध्यप्रदेश के पूर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
नवदुर्गा उत्सव समिति और सूर्य सांस्कृतिक मंडल का गरबा महोत्सव शुरू, महाआरती में शामिल हुए जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक
Indore12 Oct

नवदुर्गा उत्सव समिति और सूर्य सांस्कृतिक मंडल का गरबा महोत्सव शुरू, महाआरती में शामिल हुए जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक

🔴तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS विशेष संवाददाता इंदौर: इन्दौर। क्षेत्र क्रमांक 5…

पूरी खबर पढ़ें →
आज बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार की अध्यक्षता में दशहरा पर्व के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई
error: Content is protected !!