Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Indore

नवदुर्गा उत्सव समिति और सूर्य सांस्कृतिक मंडल का गरबा महोत्सव शुरू, महाआरती में शामिल हुए जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक

12 Oct 2026, 10:35 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नवदुर्गा उत्सव समिति और सूर्य सांस्कृतिक मंडल का गरबा महोत्सव शुरू, महाआरती में शामिल हुए जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक - इन्दौर, मध्य प्रदेश

🔴तेजकुमार जारवाल
जिला रिपोर्टर | इंदौर
वंदे भारत LIVE TV NEWS
विशेष संवाददाता इंदौर:

इन्दौर। क्षेत्र क्रमांक 5 के तत्वावधान में नवदुर्गा उत्सव समिति एवं सूर्य सांस्कृतिक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में नवरात्र 2026 गरबा महोत्सव की भक्तिभाव एवं भव्यता के साथ शुभ शुरुआत हुई।
​महोत्सव के प्रथम दिन माँ दुर्गा की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र क्रमांक 5 के लोकप्रिय विधायक महेंद्र हार्डिया उपस्थित रहे। उनके साथ वार्ड क्रमांक 47 के पार्षद एवं एमआईसी (MIC) सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया ने भी माता रानी के दरबार में माथा टेका और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
​कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी गंगाधर जारवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। गरबा महोत्सव का कुशल संयोजन एवं आयोजन कार्यक्रम आयोजक दिनेश गोठवाल, ठाकुर कन्हैयालाल गोठवाल (बैरवा) द्वारा किया गया।
​महाआरती के उपरांत गरबा प्रांगण में श्रद्धालुओं एवं रहवासियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासियों ने महाआरती में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ उठाया और भक्तिमय माहौल में माता रानी की आराधना की। कार्यक्रम के अंत में समिति द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जनगणना-2027 की तैयारियों में तेजी, बालाघाट में चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
Balaghat12 Oct

जनगणना-2027 की तैयारियों में तेजी, बालाघाट में चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

जिला सवांददाता- नंदकिशोर सिंह (बालाघाट ) बालाघाट 12 अक्‍टूबर 2026। आगामी जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्ट सूरज चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *बाबा बैजनाथ धाम में हुआ विशेष श्रृंगार, गूंजे जयकारे*
Agar-Malwa12 Oct

जिला रिपोर्ट सूरज चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *बाबा बैजनाथ धाम में हुआ विशेष श्रृंगार, गूंजे जयकारे*

*आगर-मालवा।* शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर विश्व प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ धाम में विशेष श्रृंगार दर्शन हुए। बाबा…

पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस का मिशन शक्ति फेज-6 शुरू “नवदुर्गा – नव संकल्प अभियान से बेटियों को मिलेगा सुरक्षा कवच
Mahrajganj12 Oct

पुलिस का मिशन शक्ति फेज-6 शुरू “नवदुर्गा – नव संकल्प अभियान से बेटियों को मिलेगा सुरक्षा कवच

रायबरेली पुलिस का मिशन शक्ति फेज-6 शुरू "नवदुर्गा - नव संकल्प अभियान से बेटियों को मिलेगा सुरक्षा कवच…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Katni12 Oct

याता यात पुलिस की अनोखी पहल, अस्थाई डिवाइडर एवं कोन लगाकर आवागमन किया व्यवस्थित

कटनी चांडक चौक पर यातायात के बढ़ते दबाव और जाम की समस्या को कम करने के लिए यातायात…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कर्मचारियों के हक पर देरी पड़ी भारी तो कटेगा वेतन! कलेक्टर डॉ. मीना सख्त* *समयमान-वेतनमान, डीए, एरियर से लेकर* *पेंशन-ग्रेच्युटी तक
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सेवा संकल्प अभियान | सेवा की कहानी* मिश्रित खेती से मालामाल हुए आगर के किसान, दो बीघा में सालाना दो लाख की कमाई* *मौसंबी, पपीता, हल
error: Content is protected !!