बैंक मोड़ से केंदुआडीह तक चला संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान 13 वाहनों से वसूला ₹1.53 लाख का जुर्माना, अवैध रूप से खड़े वाहन जब्त
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जिला जनसंपर्क कार्यालय
धनबाद
12 अक्टूबर 2026
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सोमवार को बैंक मोड़ से केंदुआडीह तक विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी तथा पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) श्री रोहित कुमार साव के संयुक्त नेतृत्व में संपन्न हुई।
अभियान के दौरान सड़क किनारे बेतरतीब एवं अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाया गया। इनसे आए दिन यातायात बाधित होने के साथ-साथ गंभीर सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। ऐसे वाहनों को जब्त कर केंदुआडीह थाना परिसर में भेजा गया।
जबकि यातायात नियमों के उल्लंघन और सड़क पर बाधा उत्पन्न करने वाले 13 वाहनों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए ₹1,53,000 (एक लाख तिरपन हजार रुपये) का चालान काटा गया।
इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कहा कि मुख्य मार्गों पर अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध आगे भी निरंतर सघन अभियान जारी रहेगा।
कार्रवाई में सार्जेंट मेजर श्री राकेश कुमार दुबे, ट्रैफिक सार्जेंट श्री प्रवीन कुमार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक श्री सुनील कुमार, रोड इंजीनियर एनालिस्ट श्री अमरेश कुमार, आईटी सहायक श्री देवेन्द्र कुमार सहित एनएचएआई की तकनीकी टीम एवं पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कांठ की कक्षा आठ की छात्रा कामिनी…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ तहसील क्षेत्र के छजलैट में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत में भव्य…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को गया सर्किट हाउस में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़: फूलपुर में कूड़े के पास रखा कोहड़ा, सब्जियों के रखरखाव पर उठे सवाल रिपोर्टर- सुरेश कुमार धारिया…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsताज़ा खबर जोधपुर संभाग से हॉकर्स यूनियन और मीडिया कंपनियों के बीच वार्ता बेनतीजा, तीसरे दिन भी जारी…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 12.10.2026 को गया जिले के पंचानपुर स्थित दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में माननीय राज्यपाल, बिहार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।