जलसंकट- पेयजल के दुरूपयोग पर पांच हजार रू. का जुर्माना हो सकता है।.
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


इस बार मानसून के समय कम बारिश होने से नदियों ,जलाशयों में पानी का भंडार कम सा हो गया ,जिससे शहर में होने वाले जलापूर्ति पर भी इसका असर पड़ सकता है । आने वाले समय में संभावित जलसंकट के मद्देनजर नागपुर महानगरपालिका ने जलसंकट से बचने के लिए विभिन्न उपाय भी तलाशने मे जुट गई है।
नदियों जलाशयों में पानी की उपलब्धता को देखते हुए अब पेयजल के दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जायेंगे। पेयजल का उपयोग वाहनों की सफाई, सड़क की सफाई, बाग बगीचे में पेयजल का उपयोग करते हुए पाए जाने पर प्रत्येक मामले पर पांच हजार रुपए तक का अर्थदण्ड लगाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है।
कल 12 अक्टूबर सोमवार को मनपा महापौर नीता ठाकरे जी ने महानगरपालिका नागपुर के जलापूर्ति की व्यवस्था और जलाशयों में उपलब्ध पानी की स्थिति की समीक्षा की । मनपा महापौर ने नगरवासियों से यह अपील की है कि पानी की कमी की संभावना को ध्यान मे रखते हुए पानी का उपयोग बहुत ही सोच समझकर किया जाना चाहिए।.पानी की बर्बादी से बचना चाहिए।
जलसंकट की स्थिती उत्पन्न होने पर पहले से ही वैकल्पिक उपायों कल्पनाओं का निर्णय लिया गया है। नागपुर शहर में अवैध नल कनेक्शनों से पानी लेने वालों पर विशेष अभियान भी चलाया जायेगा।
अवैध नल कनेक्शन पर कार्यवाही से पहले नागरिकों को नल कनेक्शन को नियमित कराने का समय दिया जायेगा, इसके बावजूद भी अवैध नल कनेक्शन पाए जाने पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जायेगी । शहर में जलसंकट संभावना कौ देखते हुए मनपा प्रशासन पानी गैर जरूरी कार्यों में होने वाले उपयोग को रोकने और पानी के दुरुपयोग पर जुर्माना लगाने का प्रस्ताव रखा है, इस प्रस्ताव का उद्देश्य नागरिकों को पानी के सीमित भंडार के बारे में जागरूक करना और पीने के पानी सदुपयोग करने के लिए प्रेरित करना है।.
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News*अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त, आज SSP अयोध्या ने किया शहर में पैदल गश्त* *अयोध्या।* त्योहारों के मद्देनजर…
पूरी खबर पढ़ें →
Breaking News Just Now- ਨਰਸਰੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹਦੀ ਸਾਢੇ ਤਿੰਨ ਸਾਲ ਦੀ ਮਸੂਮ ਬੱਚੀ ਨਾਲ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਘਨੌਣੀ ਹਰਕਤ।…
पूरी खबर पढ़ें →
पंजाबी धर्मशाला कांधला की रामलीला में हनुमान जी के अभिनय की शहर में हो रही चर्चा, तनुज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपंजाबी धर्मशाला कांधला की रामलीला में हनुमान जी के अभिनय की शहर में हो रही चर्चा, तनुज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या।* त्योहारों के मद्देनजर जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अयोध्या…
पूरी खबर पढ़ें →
।ग्राम सेवक हंसराज की सूचना पर मौके पर पहुंचे मोनू, दोनों जीवों को सुरक्षित बाहर निकाला पादू खुर्द।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।