Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bharatpur

बयाना दहेज को लेकर जहर देने का आरोप

13 Oct 2026, 06:13 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

#बयाना: महिला को जहर देकर हत्या करने का आरोप, पिता बोले- दहेज़ लाने के लिए परेशान करते थे ससुराल वाले, कई दिनों तक भूखा भी रखते थे,

भरतपुर के बयाना थाना इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला के पिता ने बेटी के ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि वह उसकी बेटी को दहेज़ के लिए परेशान करते थे। डिमांड पूरी नहीं होने पर पूजा को भूखा भी रखा जाता था। कई बार पूजा के पिता ने पंचायत के जरिए झगड़े को सुलझाने की भी कोशिश की थी।
11 साल पहले हुई थी शादी
सुरेश निवासी सिंगौरई थाना कंचनपुर जिला धौलपुर ने बयाना थाने में FIR देते हुए बताया कि मेरी बड़ी बेटी पूजा और छोटी बेटी राधा की शादी 22 मई 2015 को संजू और उसके छोटे भाई सतीश निवासी समोगर थाना बयाना के साथ हुई थी। शादी दोनों बेटियों के कई तरह के गिफ्ट दिये गए थे।
कार और 5 लाख रुपये देने की डिमांड करते थे
बड़ी बेटी पूजा को उसका पति संजू, ससुर बहादुर, सास शिवदेई, देवर पवन शादी के दो महीने बाद से परेशान करने लगे। वह उसे पीहर से दहेज़ लाने की कहते थे। पूजा का पति संजू एक कार और 5 लाख रुपये की डिमांड करता था। कई बार पूजा को कई दिनों तक परेशान रखा जाता था।
ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप
पूजा ने कई बार अपने पिता को इसके बारे में बताया। पिता पंचायत के जरिए राजीनामा करवाने की कोशिश भी की थी। करीब 3 साल पूजा के ससुराल वालों ने उसे घर से भगा भी दिया था। ससुराल वाले लगातार पूजा को परेशान कर रहे थे। अब पूजा के ससुराल वालों ने उसे जहर देकर हत्या कर दी।
Bharatpur Police District Collector & Magistrate – Bharatpur

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की13 Oct

दुर्गापूजा और दशहरा को लेकर अलर्ट हुआ गढ़वा जिला प्रशासन, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शांति समिति की बैठक

दुर्गापूजा और दशहरा को लेकर अलर्ट हुआ गढ़वा जिला प्रशासन, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शांति समिति की बैठक…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की13 Oct

गढ़वा में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, एसपी ने अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

गढ़वा में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, एसपी ने अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए…

पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस कंट्रोल रूम सागर में जनसुनवाई आयोजित, 25 आवेदकों की समस्याएं सुनकर त्वरित निराकरण के निर्देश
Sagar13 Oct

पुलिस कंट्रोल रूम सागर में जनसुनवाई आयोजित, 25 आवेदकों की समस्याएं सुनकर त्वरित निराकरण के निर्देश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनने, उनकी…

पूरी खबर पढ़ें →
मुंगेर पुलिस की कार्रवाई जमालपुर थाना अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार
Munger13 Oct

मुंगेर पुलिस की कार्रवाई जमालपुर थाना अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

मुंगेर के आरक्षी अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने अपने आरक्षित अधीक्षक कार्यालय में दिनांक 13 10.2026 को जमालपुर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की13 Oct

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 35 किलो मिलावटी पनीर जब्त कर नष्ट कराया

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 35 किलो मिलावटी पनीर जब्त कर नष्ट कराया 264 प्रतिष्ठानों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!