राजकीय महाविद्यालय बिससर- अकबरपुर में द्वितीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


राजकीय महाविद्यालय बिस्सर अकबरपुर में द्वितीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ। तावड़ू।
राजकीय महाविद्यालय बिस्सर अकबरपुर में मंगलवार को द्वितीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता के प्रथम दिन आयोजित उद्घाटन समारोह में मनीता गर्ग, पूर्व चेयरमैन नगर पालिका आशीष गर्ग की धर्मपत्नी, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में मनीष गर्ग, समाजसेवी तथा राजवीर शर्मा, सरपंच बिस्सर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीनू शर्मा के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का संदेश दिया गया।
मुख्य अतिथि मनीता गर्ग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेल विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की सकारात्मक भावना, टीमवर्क और जीवन की चुनौतियों का सामना करने का साहस विकसित करते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथियों आशीष गर्ग एवं राजवीर शर्मा ने भी विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर राकेश पटेल और विकास भी उपस्थित रहे। प्राचार्या डॉ.
मीनू शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए खेलकूद प्रतियोगिता को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का आयोजन आयोजन समिति के संयोजक मनीष कुमार के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सुश्री मनीता, डॉ.
अंकिता राठी, डॉ. अदिति भोला, सूरज कुमार दुबे एवं सोनू ने सहयोग दिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

धान की फसल को बेचने मे आ रही समस्याओं को लेकर किसानो ने आज करनाल मे बीजेपी के…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में एक परिवार में पोते के जन्म की खुशी…
पूरी खबर पढ़ें →
पलवल/ भूप सिंह सैनी/रिपोर्टर वंदे भारत होडल आगमन पर राष्ट्रीय सैनी सभा के अध्यक्ष जसवीर सैनी और उनकी…
पूरी खबर पढ़ें →
पिनगवां बाजार में नशा बेचने की फिराक में खड़ा तस्कर गिरफ्तार, लगभग 1.50 लाख रुपए कीमत की 15.86…
पूरी खबर पढ़ें →
अधिवक्ताओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा : न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी न्यायिक परिसर…
पूरी खबर पढ़ें →
एम3एम फाउंडेशन द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान। रूप बंसल के 60वें…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।