22 साल से फरार पत्नी पर जानलेवा हमले का आरोपी ब्रह्मपुरी पुलिस के हत्थे चढ़ा

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ:
ब्रह्मपुरी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तब्बल 22 साल से फरार चल रहे एक कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने साल 2004 में अपनी पत्नी पर प्राणघातक हमला किया था और तभी से पुलिस को चकमा देकर अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था।
क्या था पूरा मामला? वर्ष 2004 में ब्रह्मपुरी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 307 और 326 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
कूर्झा (ब्रह्मपुरी) निवासी रमेश झिंगुजी खानोरकर ने अपनी पत्नी पर प्राणघातक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था और माननीय न्यायालय द्वारा उसे भगोड़ा (फरार) घोषित किया जा चुका था।
पिछले 22 वर्षों से ब्रह्मपुरी पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। ऐसे बिछाया पुलिस ने जाल
हाल ही में ब्रह्मपुरी पुलिस को एक गोपनीय सूचना मिली कि नागपूर जिले के मौदा तालुका के मौजा नरसाळा गांव में एक व्यक्ति पिछले कई वर्षों से अकेला रह रहा है।
न तो उसके पास कोई रिश्तेदार आता है और न ही वह किसी से मेल-जोल रखता है। इस गुप्त सूचना के आधार पर ब्रह्मपुरी पुलिस ने बेहद चतुराई से जानकारी जुटाई और पुष्टि की कि यह वही व्यक्ति है जिसने 22 साल पहले अपनी पत्नी को जान से मारने की कोशिश की थी।
आरोपी पिछले 22 वर्षों से नागपूर के कन्हान तहसील अंतर्गत नरसाळा में अपनी पहचान बदलकर रह रहा था। छापा मारकर आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी को पुलिस की कार्रवाई पर कोई शक न हो, इसके लिए विशेष रूप से गुप्त सूत्र तैनात किए गए थे और उसकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी।
आखिरकार 13 अक्टूबर 2026 को पुलिस ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर उसके ठिकाने पर अचानक छापा मारा और उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
सफलता में इनका रहा योगदान
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री आयुष नोपानी, अपर पुलिस अधीक्षक श्री ईश्वर कातकडे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री साहिल झरकर और पुलिस निरीक्षक श्री कांचन पांडे के मार्गदर्शन में पूरी की गई। इस ऑपरेशन को सफल बनाने वाली टीम में सहायक पुलिस निरीक्षक मनोज खडसे, पुलिस हवलदार मुकेश गजबे, मिलिंद नैताम, और पुलिस अंमलदार प्रवीण भिवगडे, इर्शाद खान, निलेश तुमसरे, स्वप्नील पळसपगार तथा वशिष्ठ रंगारी शामिल रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







