Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagpur

कोराड़ी(नागपुर) श्री महालक्ष्मी जगदम्बा मंदिर, विदर्भ के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों मे से एक है

14 Oct 2026, 02:06 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कोराड़ी(नागपुर) श्री महालक्ष्मी जगदम्बा मंदिर, विदर्भ के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों मे से एक है - नागपूर, महाराष्ट्र

। शारदीय नवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामनाऐ ।

====///===///======///=====
आज हम महाराष्ट्र राज्य की उपराजधानी नागपुर के कोराड़ी में स्थित श्री महालक्ष्मी जगदम्बा मंदिर के विषय में जानकारी साझा करते हैं। प्रिय बंधुओं- श्री महालक्ष्मी देवी जगदम्बा का प्रसिद्ध मंदिर, नागपुर शहर से करीब पंद्रह किमी.

की दूरी पर कोराड़ी में स्थित है। कोराड़ी श्री महालक्ष्मी जगदमबा का यह मंदिर महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के महत्वपूर्ण शक्तिपीठों मे से एक पवित्र धार्मिक स्थल है।.कोराड़ी जगदमबा श्री महालक्षमी का यह मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं है, बल्कि यह मंदिर से जुड़ी हुई रोचक पौराणिक कथाओं के लिए भी प्रसिद्ध है ।

महाराष्ट्र राज्य के नागपुर शहर के कोराड़ी में मां जगदम्बा श्री महालक्ष्मी देवी का बहुत ही पवित्र मनमोहक मंदिर है। हमारी जानकारी अनुसार यह मंदिर करीब तीन सौ वर्ष पुराना है।

मंदिर में स्थापित श्री महालक्ष्मी जगदमबा देवी का एक बहुत ही सुंदर रूप दिखाई पड़ता है । इस मंदिर की विशेषता यह है कि श्री महालक्ष्मी जी की मूर्ति को स्वयंभू माना जाता है, यह मूर्ति अपने आप ही यहां पर प्रकट हुई माना जाता है।

मंदिर की एक और विशेषता यह है कि श्री महालक्ष्मी देवी की छवि मंदिर की दिवारों पर बदलती रहती है। नागपुर कोराड़ी मंदिर की आश्चर्यजनक बात यह है कि यहां मंदिर में स्थित श्री महालक्ष्मी देवी की मूर्ति दिन में तीन बार अपना स्वरूप बदलती दिखाई देती है, प्रातःकाल में देवी महालक्ष्मी की मूर्ती एक छोटी कन्या की तरह दिखाई देती हैं, दोपहर में यह मूर्ति एक तरूणी/ युवती के स्वरूप में दिखाई देती है, और संध्याकाल में देवी महालक्ष्मी की मूर्ति एक प्रौढ़ स्त्री के रूप में नजर आती है।

आज के समय में नागपुर शहर का यह कोराड़ी श्री महालक्ष्मी देवी का मंदिर एक विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है, यहां देवी महालक्ष्मी मंदिर के पास एक अति सुंदर सरोवर भी है, जो कि मंदिर को सुंदरता को और बढ़ाता है,।.वर्ष की दोनों नवरात्रियों, चैत्र वासंतीय नवरात्र और अश्विन मास शारदीय नवरात्र में यहां मंदिर में अखंड मनोकामना" ज्योति प्रज्वलित की जाती है। अभी कुछ ही वर्षों में श्री महालक्ष्मी जगदम्बा मंदिर की कायाकल्प और सजावटों , आकर्षक विद्युत रोशनी ने इस मंदिर को एक प्रमुख पर्यटन का केंद्र भी बना दिया है।

मंदिर के आसपास के क्षेत्र में एक कुंड और गौमुख भी स्थित है, जहां पर शीतलजल की प्राकृतिक धारा भी बहती है। कोराड़ी श्री जगदम्बा महालक्ष्मी मंदिर की स्थापत्य कला मंदिर की प्राचीन जड़ों सुंदर वर्णन करती है।

कोराड़ी श्री जगदम्बा महालक्ष्मी के इस विशाल मंदिर परिसर में अन्य देवी देवताओं के भी मंदिर बनें हुए हैं, जो कि कोराड़ी मंदिर संपूर्ण आस्था, भक्ति और श्रद्धा का एक पवित्र स्थल ही बन जाता है, यहां मंदिर परिसर में प्रवेश करने पर मंदिर के हर कोने देवी की ममता कृपा का अनुभव होने लगता है। नागपुर कोराड़ी में स्थित जगदम्बा श्री महालक्ष्मी देवी का यह मंदिर आज मध्य भारत के सबसे अधिक श्रद्धालु दर्शनार्थियों के आने वाले मंदिरों में से एक मंदिर बन चुका है।

यहां पर मंदिर में सुबह से लेकर रात तक देवी महालक्ष्मी की आरती पूजन का क्रम चलता रहता है, जिससे दिनभर यहां आने श्रद्धालु भक्तजनों के मंदिर दर्शन के खुला रहता है। यहां पर मंदिर में नवरात्रियों के दौरान पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से विद्युत रोशनी और सजावट किया जाता है, नवरात्रि के दौरान नागपुर और दूर दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनार्थी पहुंचतें हैं।.कोराड़ी जगदम्बा श्री महालक्ष्मी मंदिर की भव्यता, दिव्यता भक्तजनों को यह स्मरण कराती है कि जब श्रद्धा भक्ति ह्रदय से प्रवाहित होती है, तब वह कुछ विशाल, स्थाई रच सकती है।

यहां पर मंदिर परिसर में श्रद्धालु भक्तजन महालक्ष्मी देवी मंत्र " ऊँ महालक्ष्मी जगदंबायै नम: " का उच्चारण करते हुए दिखाई पड़ते हैं। नागपुर कोराड़ी जगदम्बा श्री महालक्ष्मी माता मंदिर, नागपुर शहर से थोडी ही दूरी पर है।

यहां आने के लिए सबसे नजदीकी रेलवे-स्टेशन मध्य रेलवे का नागपुर जंक्शन रेलवे-स्टेशन है। नागपुर का निकटतम हवाई अड्डा " बाबा साहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।

नागपुर शहर से नियमित बसों और ऑटोरिक्शा द्वारा कोराड़ी पहुंचा जा सकता है। नागपुर कोराङी श्री महालक्ष्मी मंदिर के आसपास विभिन्न प्रकार के भोजन उपलब्ध रहतें है।

यहां पर शुद्ध शाकाहारी.भोजन, छोटे बड़े रेस्टोरेंट, होटल भी मिल जातें हैं, जहां पर किफायती दरों में भोजन मिल जातें हैं। यहां पर आने भक्तजन महाराष्ट्र राज्य के प्रसिद्ध लोक व्यंजन का आनंद, यहां आसपास के छोटे छोटे ठेलों, में उठा सकते हैं।.भारत देशभर के किसी भी कोने से नागपुर कोराड़ी श्री महालक्ष्मी माता मंदिर आसानी के साथ किसी भी यातायात के साधन से पहुंच सकतें हैं।

आशा है कि आज की यह जानकारी आपके काम आयेगी। हम आगे भी इसी तरह से और भी अन्य जानकारी आप लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

अभी के लिए इतना ही । देखते रहिए डिजिटल न्युज चैनल Vandebharatlivetvnews.com,
।।धन्यवाद ।।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सनातन हिंदू एकता यात्रा का अभिराज सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा से गूंजा बहेरिया रोड
Sagar15 Oct

सनातन हिंदू एकता यात्रा का अभिराज सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा से गूंजा बहेरिया रोड

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पूज्य पं. धीरेन्द्र कृष्ण…

पूरी खबर पढ़ें →
बल्लारपुर में शारदीय नवरात्रि की धूम: महारानी शारदा महिला मंडल द्वारा भव्य माता के जागरण का आयोजन, सैकड़ों भक्तों ने लिया लाभ
Chandrapur14 Oct

बल्लारपुर में शारदीय नवरात्रि की धूम: महारानी शारदा महिला मंडल द्वारा भव्य माता के जागरण का आयोजन, सैकड़ों भक्तों ने लिया लाभ

बल्लारपुर / ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े - वंदे भारत LIVE TV NEWS* शारदीय नवरात्रोत्सव के पावन पर्व पर…

पूरी खबर पढ़ें →
बल्लारपुर में शारदीय नवरात्रि की धूम: महारानी शारदा महिला मंडल द्वारा भव्य माता के जागरण का आयोजन, सैकड़ों भक्तों ने लिया लाभ
Chandrapur14 Oct

बल्लारपुर में शारदीय नवरात्रि की धूम: महारानी शारदा महिला मंडल द्वारा भव्य माता के जागरण का आयोजन, सैकड़ों भक्तों ने लिया लाभ

बल्लारपुर / ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े - वंदे भारत LIVE TV NEWS* शारदीय नवरात्रोत्सव के पावन पर्व पर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Palamu14 Oct

रांची में डांडिया ड्रेजल सीजन-3 की धूम, 600 महिलाओं ने किया गरबा-डांडिया

रांची में डांडिया ड्रेजल सीजन-3 की धूम, 600 महिलाओं ने किया गरबा-डांडिया भगवा नारी सेना का भव्य आयोजन…

पूरी खबर पढ़ें →
सारंगी में सार्वजनिक नव दुर्गा मंदिर बस स्टैंड पर नवरात्रि पर गरबो की धूम।
Jhabua14 Oct

सारंगी में सार्वजनिक नव दुर्गा मंदिर बस स्टैंड पर नवरात्रि पर गरबो की धूम।

सारंगी में सार्वजनिक नव दुर्गा मंदिर बस स्टैंड पर नवरात्रि पर गरबो की धूम। वन्दे भारत न्यूज झाबुआ…

पूरी खबर पढ़ें →
सनातन हिन्दू एकता यात्रा का जगह-जगह स्वागत,विधायक लारिया ने क्षेत्रवासियों के प्रति जताया आभार
Sagar14 Oct

सनातन हिन्दू एकता यात्रा का जगह-जगह स्वागत,विधायक लारिया ने क्षेत्रवासियों के प्रति जताया आभार

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पूज्य आचार्य श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!