Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandauli

वाराणसी: दुर्गाकुंड में नगर निगम के सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, वेतन कटौती और रिश्वत के आरोपों से गरमाया माहौल

14 Oct 2026, 06:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वाराणसी: दुर्गाकुंड में नगर निगम के सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, वेतन कटौती और रिश्वत के आरोपों से गरमाया माहौल - CHANDAULI, उत्तर प्रदेश

वाराणसी: दुर्गाकुंड में नगर निगम के सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, वेतन कटौती और रिश्वत के आरोपों से गरमाया माहौलदुर्गाकुंड चौकी के समीप नगर निगम के सफाईकर्मियों ने अपनी मांगों और वेतन कटौती के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि नियमित ड्यूटी करने के बावजूद उनके वेतन में कटौती की जा रही है, जिससे उनके सामने परिवार के भरण-पोषण और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का संकट खड़ा हो गया है। इस पूरे मामले में सुपरवाइजर और स्थानीय पार्षद के बीच भी तीखी बयानबाजी सामने आई है।सफाईकर्मियों का दर्द: "काम के बावजूद काटी जा रही तनख्वाह"

प्रदर्शन कर रहे परमानेंट सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वे रोजाना अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया, "हम रोज काम पर आते हैं, लेकिन हमारी तनख्वाह काट ली जा रही है। बच्चे बीमार हैं, पढ़ाई का खर्च है, हम पैसे कहाँ से लाएं? सुपरवाइजर आरती तिवारी द्वारा हमारा वेतन काटा जा रहा है।"सुपरवाइजर आरती तिवारी की सफाई: "काम नहीं तो वेतन नहीं, पार्षद पर भी लगाए गंभीर आरोप"

सफाईकर्मियों के आरोपों पर पलटवार करते हुए सुपरवाइजर आरती तिवारी ने कहा कि दुर्गाकुंड क्षेत्र में कर्मचारियों को अनुशासित करने और काम में सुधार लाने के लिए उन्हें तैनात किया गया था।
उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा, "कर्मचारी सुबह एक बार फोटो खिंचवाने के बाद फील्ड से गायब हो जाते हैं। मेरा मकसद पैसा पाना नहीं, बल्कि काम लेना है। जो काम नहीं करेगा, उसकी एब्सेंट (अनुपस्थिति) दर्ज होगी और उसी हिसाब से वेतन कटेगा।"रिश्वत के आरोपों पर तीखा जवाब देते हुए सुपरवाइजर ने स्थानीय पार्षद पर भी गंभीर आरोप मढ़े। उन्होंने कहा, "पार्षद जी द्वारा ₹30,000 की डिमांड की गई थी। जब मुझसे मांग हुई तो मैंने कर्मचारियों से कहा था। लेकिन जब उन्होंने मना किया तो बात वहीं खत्म हो गई। मैं केवल काम करवाना चाहती हूँ।"

पार्षद अक्षवर सिंह का हमला: "सफाईकर्मियों और मतदाताओं का हो रहा उत्पीड़न"

दूसरी ओर, दुर्गाकुंड वार्ड के पार्षद अक्षवर सिंह ने सुपरवाइजर के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे कर्मचारियों के उत्पीड़न का मामला बताया।पार्षद ने कहा, "यह महिला सुपरवाइजर ZSO राजीव चौधरी की कृपा से यहाँ तैनात हुई हैं। पिछले डेढ़-दो महीनों में कर्मचारियों का वेतन काटना, गाली-गलौज करना और कूड़ा न उठने देना आम बात हो गई है। कल आदरणीय विधायक जी ने क्षेत्र का भ्रमण किया और पाया कि 20 से अधिक स्थानों पर कूड़ा पड़ा हुआ था। उन्होंने महापौर और नगर

आयुक्त को इस स्थिति से अवगत कराया है।"
पार्षद अक्षवर सिंह ने आगे कहा, "कोरोना काल से लेकर आज तक इन कर्मचारियों के साथ कभी कोई समस्या नहीं आई। ये सफाईकर्मी हमारे वार्ड के सम्मानित मतदाता भी हैं। सुपरवाइजर द्वारा इनका लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। हमने नगर निगम के उच्च अधिकारियों से इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है।"

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिंगरौली: मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर विसर्जन स्थलों का किया भ्रमण।
Singrauli20 Oct

सिंगरौली: मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर विसर्जन स्थलों का किया भ्रमण।

सिंगरौली: मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर विसर्जन स्थलों का किया भ्रमण। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन…

पूरी खबर पढ़ें →
ट्रांसपोर्ट नगर को तत्काल शुरू कर व्यवसायियों को सिप्ट करने की मांग वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन ने निगम आयुक्त को लिखा पत्र
Katni20 Oct

ट्रांसपोर्ट नगर को तत्काल शुरू कर व्यवसायियों को सिप्ट करने की मांग वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन ने निगम आयुक्त को लिखा पत्र

कटनी शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य…

पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद में बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, घायल की मौत: 8 लेन रोड के पास निजी होटल में देर रात हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी
Dhanbad20 Oct

धनबाद में बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, घायल की मौत: 8 लेन रोड के पास निजी होटल में देर रात हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

धनबाद के सदर थाना क्षेत्र में एक निजी होटल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई मारपीट में…

पूरी खबर पढ़ें →
अवैध रेत परिवहन करते दो टैक्टर पकड़े गये, विजयराघवगढ़ पुलिस की कार्रवाई
Katni20 Oct

अवैध रेत परिवहन करते दो टैक्टर पकड़े गये, विजयराघवगढ़ पुलिस की कार्रवाई

कटनी अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे महोदय…

पूरी खबर पढ़ें →
अवैध रेत परिवहन करते दो टैक्टर पकड़े गए बिजय राघव गढ़ पुलिस की कार्रवाई
Katni20 Oct

अवैध रेत परिवहन करते दो टैक्टर पकड़े गए बिजय राघव गढ़ पुलिस की कार्रवाई

कटनी पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य महोदय व श्रीमान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!