कांठ के दयानंद इंटर कॉलेज राज्य स्तरीय वालीबॉल में जीता सिल्वर पदक
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा कांठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर पदक हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग में मुरादाबाद मंडल की टीम ने लगभग 70 वर्षों में पहली बार प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय और मंडल का नाम रोशन किया।
खेल शिक्षक पदम सिंह के दिशा-निर्देशन में प्रतियोगिता में उतरी मुरादाबाद मंडल की टीम ने शुरुआत से ही बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने मिर्जापुर, प्रयागराज और कानपुर मंडल की टीमों को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम के साथ हुआ, जिसमें मुरादाबाद मंडल की टीम को सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद टीम ने रजत पदक अपने नाम कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
इस सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक मुकेश माहेश्वरी, अध्यक्ष अजय कुमार विश्नोई और प्रधानाचार्य मदन सिंह ने खेल शिक्षक पदम सिंह सहित सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में वैभव, कार्तिक चौहान, उज्जवल वशिष्ठ, वैभव चौधरी, प्रिंस चौहान, विनायक भारद्वाज, वैभव कुमार और विनायक राजपूत शामिल रहे। विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

303 हिंदू, 64 बौद्ध और 45 मुस्लिम जोड़े विवाह बंधन में बंधे नवदंपतियों को गृहस्थी का सामान देकर…
पूरी खबर पढ़ें →
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। जस्टिस अजीत कुमार और…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सीमा…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौरा बनगवा में हुए दर्दनाक हादसे में तीन युवाओं की आकस्मिक…
पूरी खबर पढ़ें →
मेरठ। देशभर में सनसनी फैलाने वाले मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया…
पूरी खबर पढ़ें →
सुमन पांडेय के पिता राधेश्याम पांडेय किसान थे। किसान परिवार से आने वाली सुमन ने अपनी मेहनत और…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।