कांठ के फतेहपुर बिश्नोई में न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ तहसील क्षेत्र में विकास खंड छजलैट की न्याय पंचायत फतेहपुर बिश्नोई में बुधवार को न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा एवं शैक्षिक प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. कपिल सिरोही ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, खो-खो और कबड्डी सहित विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में शुभ कुमार और बालिका वर्ग में दिव्यांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, 200 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में अंशिका और बालक वर्ग में अंश ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, खेल अनुदेशकों, निर्णायकों और अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर शिक्षक जितेंद्र सिंह, सर्मेन्द्र सिंह, कृष्ण गोपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, सलिल चौधरी, सर्वेश यादव, दीपशिखा बिश्नोई, प्रियंका राणा, शिवानी चौधरी, एकता बिश्नोई, जोली, दीपा बिश्नोई, अनुमोद यादव और रवि कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने सहयोग किया। क्रीड़ा प्रतियोगिता की व्यवस्थाएं सुचारु रहीं। इसके लिए नोडल शिक्षक संकुल हेतराम सिंह की सराहना की गई। अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

303 हिंदू, 64 बौद्ध और 45 मुस्लिम जोड़े विवाह बंधन में बंधे नवदंपतियों को गृहस्थी का सामान देकर…
पूरी खबर पढ़ें →
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। जस्टिस अजीत कुमार और…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सीमा…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौरा बनगवा में हुए दर्दनाक हादसे में तीन युवाओं की आकस्मिक…
पूरी खबर पढ़ें →
मेरठ। देशभर में सनसनी फैलाने वाले मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया…
पूरी खबर पढ़ें →
सुमन पांडेय के पिता राधेश्याम पांडेय किसान थे। किसान परिवार से आने वाली सुमन ने अपनी मेहनत और…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।