Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chittorgarh

रावतभाटा में बेसहारा पशुओं को मिलेगा इलाज और आश्रय, सरामा एनिमल फाउंडेशन उठाएगी पूरा खर्च

15 Oct 2026, 10:34 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रावतभाटा में बेसहारा पशुओं को मिलेगा इलाज और आश्रय, सरामा एनिमल फाउंडेशन उठाएगी पूरा खर्च - CHITTORGARH, राजस्थान

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा

बेगू / रावतभाटा शहर में सड़कों पर बेसहारा और घायल अवस्था में घूम रहे कम्युनिटी डॉग्स सहित अन्य पशुओं को जल्द ही सुरक्षित आश्रय और उपचार मिलने की उम्मीद जगी है। सरामा एनिमल फाउंडेशन ने रावतभाटा में एनिमल शेल्टर होम स्थापित करने की पहल की है। फाउंडेशन की संचालक विनीता प्रदीप ने स्पष्ट किया कि शेल्टर होम के निर्माण से लेकर उसके संचालन तक का पूरा खर्च संस्था उठाने को तैयार है। इसके लिए नगर पालिका से शहर की आबादी से दूर उपयुक्त भूमि आवंटित करने की मांग की गई है।

पार्षद मनीष गिरी ने बताया कि बुधवार सुबह नगर पालिका अध्यक्ष अनुसुइया नागर और अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर के साथ विनीता प्रदीप की इस विषय पर वार्ता हुई। बैठक में शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या, घायल जानवरों के उपचार तथा आमजन की सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई।

विनीता प्रदीप ने रावतभाटा में बंदरों और डॉग्स के काटने की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसे पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखकर उनकी स्थिति की जांच और आवश्यक उपचार की व्यवस्था की जानी चाहिए। इसी उद्देश्य से शहर की आबादी से दूर एनिमल शेल्टर होम स्थापित करने के लिए भूमि आवंटन की मांग रखी गई।

पार्षद मनीष गिरी ने भी शेल्टर होम की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे बेसहारा और चोटिल पशुओं की देखभाल के साथ ही शहर में पशुओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान की दिशा में मदद मिल सकती है।

इस संबंध में सरामा एनिमल फाउंडेशन की संचालक विनीता प्रदीप एवं पार्षद मनीष गिरी ने नगर पालिका अध्यक्ष अनुसुइया नागर और अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर को ज्ञापन सौंपकर भूमि आवंटित करने की मांग की। विनीता प्रदीप ने नगर पालिका अधिकारियों के साथ हुई वार्ता को सकारात्मक बताया।

इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष भुवनेश नागर, नगर मंडल अध्यक्ष हर्ष जैन, पार्षद कान्हा राम चारण, वसीम शेख, हरीश राठौर और युवा मोर्चा अध्यक्ष रौनक चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

अब नगर पालिका की ओर से भूमि आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ने पर रावतभाटा में एनिमल शेल्टर होम स्थापित होने का रास्ता खुल सकता है। इससे बेसहारा पशुओं को उपचार और आश्रय मिलने के साथ ही शहरवासियों की सुरक्षा की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल हो सकती है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

‘स्वास्थ्य व्यवस्था’ या ‘कमिशन का अड्डा’: सरकारी अस्पतालों से करोड़ों की दवाएं गायब, मरीज दर-दर भटकने को मजबूर!
Basti15 Oct

‘स्वास्थ्य व्यवस्था’ या ‘कमिशन का अड्डा’: सरकारी अस्पतालों से करोड़ों की दवाएं गायब, मरीज दर-दर भटकने को मजबूर!

इस समाचार-पत्र की रिपोर्ट (खबर) में बस्ती जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC)…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्य अतिथि पूज्य महम मंडलेश्वर स्वामी राम मुनि जी महाराज संत मंडल आश्रम भिगोडा हरिद्वार गाँव बादशाहपुर जिला हरिद्वार में रामलीला का रिबन काट कर उद्घाटन करते हुए हजारों की संख्या म
पीएम श्री एमजीजीएस काटून्दा में बाल वाटिका के विद्यार्थियों के लिए बाल मेले का आयोजन
Chittorgarh15 Oct

पीएम श्री एमजीजीएस काटून्दा में बाल वाटिका के विद्यार्थियों के लिए बाल मेले का आयोजन

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगू / काटून्दा | पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, काटून्दा में बाल वाटिका के…

पूरी खबर पढ़ें →
सिविल डिफेंस मॉकड्रिल,यातायात व्यवस्था, त्यौहार पर भीड़ को नियंत्रित,आपदा प्रबंधन, रेस्क्यू ट्रेनिंग,
Mathura15 Oct

सिविल डिफेंस मॉकड्रिल,यातायात व्यवस्था, त्यौहार पर भीड़ को नियंत्रित,आपदा प्रबंधन, रेस्क्यू ट्रेनिंग,

जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा संगठन मथुरा के निर्देशानुसार सिविल डिफेंस वार्डन की ड्यूटी उपनियंत्रक के आदेशित पत्रांक द्वारा ड्यूटी…

पूरी खबर पढ़ें →
सिमको खदान पिपरहट संचालक और लालजी तिवारी अपने काले कारनामों के चलते फ़िर आए चर्चे में।
Maihar15 Oct

सिमको खदान पिपरहट संचालक और लालजी तिवारी अपने काले कारनामों के चलते फ़िर आए चर्चे में।

*सिमको खदान पिपरहट संचालक और लालजी तिवारी अपने काले कारनामों के चलते फ़िर आए चर्चे में।* जिला मैहर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!