खानपुर में विराट पथ संचलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, स्वयंसेवकों को सौंपे दायित्व
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


खानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित वर्षभर के कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतिम चरण में 18 अक्टूबर, रविवार को विजयादशमी के अवसर पर खानपुर नगर में विराट पथ संचलन निकाला जाएगा।आयोजन को लेकर स्वयंसेवकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।पथ संचलन को अनुशासित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए स्वयंसेवकों द्वारा पूर्वाभ्यास किया जा रहा है।संघ के स्वयंसेवक घर-घर संपर्क कर आमजन को कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं।इस दौरान स्वयंसेवकों को गणवेश वितरित की गई तथा आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए दायित्व सौंपे गए।
शताब्दी वर्ष के इस विशेष आयोजन को सफल बनाने के लिए स्वयंसेवक लगातार जुटे हुए हैं।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे अग्रवाल मांगलिक भवन में विजयादशमी उत्सव आयोजित होगा।उत्सव के बाद मुख्य शिक्षक की आज्ञा एवं घोष की ध्वनि के साथ पथ संचलन प्रारंभ होगा।संचलन अटरू रोड से होते हुए मूर्ति चौराहा, गुदरी चौराहा और पुराना बैंक तिराहा पहुंचेगा।यहां से सारोला रोड एवं रेस्ट हाउस चौराहे से होते हुए गुदरी चौराहा आएगा। इसके बाद होली का चौक, बड़ा बाजार, माली मोहल्ला और गुर्जर मोहल्ला होते हुए छल्ले तक पहुंचेगा।आगे मालव मोहल्ला, टीवीएस शोरूम की गली और झालावाड़ रोड से होते हुए मत्स्य भगवान मंदिर, मीणा समाज परिसर पहुंचेगा, जहां पथ संचलन का समापन होगा।विजयादशमी उत्सव में बौद्धिक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चित्तौड़ प्रांत के प्रांत प्रचारक मुरलीधर जी भाई साहब का पाथेय प्राप्त होगा।
वे स्वयंसेवकों को संघ के विचार, राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता, अनुशासन और संगठन के महत्व से संबंधित मार्गदर्शन देंगे।शताब्दी वर्ष के इस विशेष आयोजन को लेकर स्वयंसेवकों में उत्साह का माहौल है।नगर में निकलने वाला विराट पथ संचलन अनुशासन, एकजुटता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश देगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कोटा। शहर में गुरुवार को राजसी ठाठ-बाट और भव्य धार्मिक उल्लास के साथ राम बारात शोभायात्रा निकाली जाएगी।…
पूरी खबर पढ़ें →
कोटा। कोटा शहर में सर्राफा व्यापारी से आभूषणों का बैग छीनने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते…
पूरी खबर पढ़ें →
कोटा। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 15 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इंडिया–स्वीडन इनोवेशन…
पूरी खबर पढ़ें →
डेगाना में सजेगा दशहरा मेले का मंच, कवि सम्मेलन और भजन संध्या में बिखरेगी सुरों की छटा,18 से…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगू / काटून्दा | पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, काटून्दा में बाल वाटिका के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।