Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagpur

चलते ऑटो से प्रेमिका को धक्का देकर हत्या, हादसे का नाटक CCTV से खुला – नागपुर की सनसनीखेज वारदात

15 Oct 2026, 03:27 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
चलते ऑटो से प्रेमिका को धक्का देकर हत्या, हादसे का नाटक CCTV से खुला - नागपुर की सनसनीखेज वारदात - नागपूर, महाराष्ट्र

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ:
नागपुर जिले के जलालखेड़ा में प्रेम संबंधों में शक के चलते एक प्रेमी द्वारा अपनी प्रेमिका को चलते ऑटो से धक्का देकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने इसे हादसा दिखाने की कोशिश की, लेकिन CCTV फुटेज ने उसके झूठ का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

गिरफ्तार आरोपी का नाम विकास रामराव कांबले निवासी आमनेर, ता. वरुड है, जो खुद ऑटो चालक है और शादीशुदा है। वहीं मृतका की पहचान शीतल (उम्र 28) निवासी जलालखेड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शीतल के पहले पति की मौत हो चुकी थी। उसने दूसरी शादी की थी, लेकिन दूसरे पति से भी तलाक हो गया था। करीब 6 महीने पहले शीतल की मुलाकात ऑटो चालक विकास से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।

मंगलवार दोपहर दोनों की मुलाकात हुई। इस दौरान विकास ने शीतल का मोबाइल देखा, जिसमें वह किसी और युवक से व्हाट्सएप पर चैट कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में जमकर विवाद हुआ। गुस्से में विकास उसे ऑटो में बैठाकर गांव के बाहर ले गया।

2 KM जाते ही दिया धक्का

गांव से करीब दो किलोमीटर जाते ही विकास ने चलती ऑटो से शीतल को नीचे धकेल दिया। नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई और आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल शीतल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

शुरू में पुलिस ने इसे सड़क हादसे का मामला मानकर केस दर्ज किया था। लेकिन थानेदार विनोद जांभले को शक हुआ तो उन्होंने इलाके के CCTV कैमरों की जांच की। फुटेज में शीतल विकास के साथ ऑटो में जाती हुई साफ दिखाई दी।

सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया। हालांकि वह अब भी दावा कर रहा है कि “हादसे से उसकी मौत हुई, मैंने उसे नहीं मारा”।

पुलिस ने आरोपी विकास को गिरफ्तार कर 2 दिन की पुलिस हिरासत में लिया है और मामले की आगे की जांच कर रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कोटा में चाकू दिखाकर सर्राफा व्यापारी से लूट, 21 साल के आरोपी पर 20 मुकदमे दर्ज
Kota15 Oct

कोटा में चाकू दिखाकर सर्राफा व्यापारी से लूट, 21 साल के आरोपी पर 20 मुकदमे दर्ज

कोटा। कोटा शहर में सर्राफा व्यापारी से आभूषणों का बैग छीनने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते…

पूरी खबर पढ़ें →
मिशन शक्ति का असर: एक दिन की थानेदार बनीं 12वीं की छात्रा वैष्णवी, सुनीं फरियादियों की समस्याएं
Mahrajganj15 Oct

मिशन शक्ति का असर: एक दिन की थानेदार बनीं 12वीं की छात्रा वैष्णवी, सुनीं फरियादियों की समस्याएं

सिकरीगंज/गोरखपुर सिकरीगंज थाने में छात्रा वैष्णवी बनीं थानेदार, पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से जाना मिशन शक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रयागराज पुलिस लाइन में गोली लगने से हेड कांस्टेबल अजय मौर्य की मौत
Mahrajganj15 Oct

प्रयागराज पुलिस लाइन में गोली लगने से हेड कांस्टेबल अजय मौर्य की मौत

प्रयागराज पुलिस लाइन में गोली लगने से हेड कांस्टेबल अजय मौर्य की मौत। प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। प्रयागराज पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mahrajganj15 Oct

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कन्नौज के नि. सांसद श्री सुब्रत पाठक जी के साथ चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

आगरा/लखनऊ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कन्नौज के नि. सांसद श्री सुब्रत पाठक जी के साथ चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी…

पूरी खबर पढ़ें →
महाराष्ट्र में पहला प्रयोग: चंद्रपुर के नेशनल हाईवे पर दौड़ेगी ‘मैकेनाइज्ड रोड स्वीपर’ मशीन
Chandrapur15 Oct

महाराष्ट्र में पहला प्रयोग: चंद्रपुर के नेशनल हाईवे पर दौड़ेगी ‘मैकेनाइज्ड रोड स्वीपर’ मशीन

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: महाराष्ट्र और तेलंगाना को जोड़ने वाले चंद्रपुर जिले के *राजुरा-गोविंदपुर राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 353…

पूरी खबर पढ़ें →
रसड़ा रेलवे स्टेशन पर चेन स्नैचिंग गिरोह की संदिग्ध महिलाएं पकड़ी गईं; मौके पर मौजूद कांस्टेबल के आचरण और वसूली के आरोपों पर गरमाई बहस
Ballia15 Oct

रसड़ा रेलवे स्टेशन पर चेन स्नैचिंग गिरोह की संदिग्ध महिलाएं पकड़ी गईं; मौके पर मौजूद कांस्टेबल के आचरण और वसूली के आरोपों पर गरमाई बहस

​बलिया (उत्तर प्रदेश)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल अंतर्गत बलिया जिले के रसड़ा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!