Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandrapur

नागपुर मेट्रो के ग्रीन टेक्नोलॉजी से रूबरू हुए RCERT के आर्किटेक्चर छात्र

15 Oct 2026, 04:43 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नागपुर मेट्रो के ग्रीन टेक्नोलॉजी से रूबरू हुए RCERT के आर्किटेक्चर छात्र - चंद्रपूर, महाराष्ट्र

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ:
आरसीईआरटी कॉलेज के स्थापत्य अभियांत्रिकी विभाग के 69 छात्रों ने नागपुर मेट्रो की आधुनिक तकनीक को करीब से जाना। छात्रों ने नागपुर के महामेट्रो भवन का शैक्षणिक दौरा किया, जहां उन्हें मेट्रो के निर्माण और हरित तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस दौरे के दौरान छात्रों को मेट्रो में इस्तेमाल हो रही पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों के बारे में बताया गया। जिसमें सौर ऊर्जा का उपयोग, ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट, ऊर्जा संरक्षण, कचरा प्रबंधन, गंदे पानी का पुनर्चक्रण (Recycling) और टिकाऊ बुनियादी ढांचे जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल थीं।

पूर्व छात्र ने दिया तकनीकी मार्गदर्शन

इस शैक्षणिक भ्रमण में खास बात यह रही कि आरसीईआरटी के ही पूर्व छात्र श्री. सुरजकुमार वल्लालवार ने छात्रों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने मेट्रो के विकास कार्यों, भविष्य की विस्तार योजनाओं और मेट्रो में इस्तेमाल हो रहे हरित तंत्रज्ञान की तकनीकी जानकारी छात्रों के साथ साझा की।

यह दौरा आधुनिक तकनीक की पहचान, पर्यावरण संरक्षण की समझ और अनुभव आधारित शिक्षा का एक अनोखा संगम साबित हुआ।

यह पूरा उपक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल झेड. चिताडे की प्रेरणा और स्थापत्य अभियांत्रिकी विभाग प्रमुख प्रा. एस. एन. कुलकर्णी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कार्तिक मास शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी मनाई जाती है
Nagpur18 Nov

कार्तिक मास शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी मनाई जाती है

प्रतिवर्ष कार्तिक मास शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि के दिन देवउठनी एकादशी मनाई जाती है, इसे देवोत्थान, प्रबोधिनी एकादशी…

पूरी खबर पढ़ें →
वारकरी मातोश्री दुर्गाबाई कडोळे के अमृत महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में निराश्रित वृद्ध महिलाओं को वस्त्र वितरण कारंजा (लाड) : कारंजा के
Washim18 Nov

वारकरी मातोश्री दुर्गाबाई कडोळे के अमृत महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में निराश्रित वृद्ध महिलाओं को वस्त्र वितरण कारंजा (लाड) : कारंजा के

वारकरी मातोश्री दुर्गाबाई कडोळे के अमृत महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में निराश्रित वृद्ध महिलाओं को वस्त्र वितरण कारंजा…

पूरी खबर पढ़ें →
शाहपुरा में आज कायामखानी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 11 जोड़े एक साथ निकाह के बंधन में बंधेंगे
Bhilwara18 Nov

शाहपुरा में आज कायामखानी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 11 जोड़े एक साथ निकाह के बंधन में बंधेंगे

बिजयनगर रोड स्थित गांधी फार्म में होगा आयोजन, बारातों के स्वागत से लेकर सामूहिक भोज तक की तैयारियां…

पूरी खबर पढ़ें →
छोटी सी उम्र, बड़ा संकल्प! श्रेया की ‘प्लास्टिक बैंक–ग्रीन गिफ्ट मिशन’ मुहिम से बदलेगी हरियाली की तस्वीर
Bhilwara18 Nov

छोटी सी उम्र, बड़ा संकल्प! श्रेया की ‘प्लास्टिक बैंक–ग्रीन गिफ्ट मिशन’ मुहिम से बदलेगी हरियाली की तस्वीर

छोटी सी उम्र, बड़ा संकल्प! श्रेया की ‘प्लास्टिक बैंक–ग्रीन गिफ्ट मिशन’ मुहिम से बदलेगी हरियाली की तस्वीर कलेक्टर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur18 Nov

शासकीय पेंशन धारकों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान महामाया 20 नवंबर को

महाराष्ट्र राज्य के शासकीय सेवानिवृत कर्मचारी पेंशन धारकों ,पारिवारिक पेंशन धारकों की सुविधा के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!